सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने यूईएफए के साथ साझेदारी बढ़ाई - Update Now News

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने यूईएफए के साथ साझेदारी बढ़ाई

 

यूरो 2024, 2028 के मीडिया अधिकार हासिल किए

मुंबई | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने यूरोप में यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) के साथ अपने सहयोग का विस्तार किया है और 2022-2028 के बीच होने वाले सभी यूईएफए राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिताओं के लिए विशेष मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं। यह यूरो 2024 और 2028 के साथ-साथ इसके यूरोपीय क्वालिफायर और फ्रेंडली मैचों का भी प्रदर्शन करेगा। यूईएफए टूनार्मेंट भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका सहित भारतीय उपमहाद्वीप में टेलीविजन पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे, साथ ही उनके ऑन-डिमांड ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क यूईएफए यूरो 2024 का सीधा प्रसारण करेगा, जिसमें यूरोप की सभी शीर्ष राष्ट्रीय टीमें शामिल होंगी। बहुप्रतीक्षित टूनार्मेंट 14 जून, 2024 से शुरू होगा और जर्मनी में आयोजित किया जाएगा, जिसका फाइनल 14 जुलाई को बर्लिन में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत UNN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 […]

बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन शमी सहित पांच खिलाड़ी हुए बाहर, साई सुदर्शन शामिल मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये केन्द्रीय अनुबंध में कई बदलाव हुए हैं। बीसीसीआई ने साल 2025-26 सत्र के लिए नया केन्द्रीय अनुबंध जारी कर […]