South Africa won the World Cup from New Zealand after 24 years

साउथ अफ्रीका वर्ल्डकप में 24 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता

 

UNN: साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 24 साल बाद हराया। टीम को 1999 के बाद अब 2023 में पुणे के मैदान पर 190 रन से जीत मिली। इस बीच न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को लगातार 5 मुकाबलों में हराया था। MCA स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से क्विंटन डी कॉक और रासी वान डर डसन ने सेंचुरी लगाईं, जबकि केशव महाराज ने 4 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 6 जीत से 12 पॉइंट्स हो गए। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, जबकि 7 मैचों में लगातार तीसरी हार के बाद न्यूजीलैंड टीम चौथे नंबर पर फिसल गई। अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे, वहीं साउथ अफ्रीका आखिरी 2 में से एक मुकाबला जीतकर भी नॉकआउट में क्वालिफाई कर जाएगा। साउथ अफ्रीका का अगला मैच अब 5 नवंबर को भारत से होगा। वहीं न्यूजीलैंड अगला मैच 4 नवंबर को पाकिस्तान से खेलेगा।
पुणे में बुधवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। […]