South Indian Food Festival continue Sheraton Grand Palace Indore

इंदौर में उठे दक्षिण के जायकों की खुशबू, 23 नवंबर तक चलेगा साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल

     Sheraton Grand Palace Indore 

इंदौर में उठे दक्षिण के जायकों की खुशबू, 23 नवंबर तक चलेगा साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल

The aroma of authentic South Indian cuisine is spreading in Indore.
South Indian Food Festival will continue at Sheraton Grand Palace until 23 November.

इंदौर । देश की फूड कैपिटल के नाम से पहचाने जाने वाला इंदौर, अपने विविध खानपान और अनोखे स्वादों के लिए हमेशा चर्चा में रहता है। इंदौरवासियों के भोजन प्रेम और नए स्वादों को अपनाने की संस्कृति ने इस शहर को खास पहचान दी है। इसी स्वाद-यात्रा को एक नया अनुभव देने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस लेकर आया है “साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल”, जो 14 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक एस-कैफे में आयोजित किया जा रहा है। यह फूड फेस्टिवल हर शाम 7:00 से 11:00 बजे तक डिनर बफ़े के रूप में मेहमानों को दक्षिण भारत के असली और पारंपरिक स्वाद का आनंद दे रहा है।
इस फूड फेस्टिवल में रेस्टोरेंट का पूरा स्टाफ दक्षिण भारत के पारंपरिक पहनावे में नज़र आ रहा है। रेस्टोरेंट का डेकोर (टेबल प्रॉप्स, एंट्री गेट, एम्बियंस म्यूज़िक, प्रवेश द्वार पर उरली) दक्षिण भारतीय थीम पर आधारित है, जो इस जर्नी को ऑथेंटिक बना रहा है। रेस्टोरेंट के अंदर स्पेशल “फोटो-ऑप्स ज़ोन” भी बनाए गए हैं और सभी का स्वागत फूलों की रंगोली और थीम-बेस्ड वातावरण से किया जा रहा है।


शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एक्ज़िक्यूटिव शेफ करम डोगरा ने कहा, “इस फूड फेस्टिवल में दक्षिण भारत के पाँचों राज्यों, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना, के साथ-साथ लक्षद्वीप और पुडुचेरी की झलक भी देखने और चखने को मिल रही है। इंदौर के फूड लवर्स के लिए यह फूड फेस्टिवल हर दिन एक नया अनुभव लेकर आया है, जहाँ हर डिश सांस्कृतिक कहानी और परंपरा का स्वाद करवा रही है। हमारा प्रयास है कि इंदौर के लोग न सिर्फ स्वाद चखें, बल्कि दक्षिण भारत की समृद्ध पाक कला, परंपरा और विविधता को करीब से महसूस भी कर सकें।”
शेरेटन ग्रैंड पैलेस में इस विशेष आयोजन के लिए पधारे गेस्ट शेफ लक्ष्मण ने बताया, “दक्षिण भारतीय भोजन अपने संतुलित मसालों, पोषक तत्वों, प्राकृतिक स्वाद और क्लासिक टेक्सचर के लिए जाना जाता है। फ्लफी इडली, कुरकुरे डोसे, चटपटा सांभर, स्वादिष्ट रसम, मुलायम उप्पमा, नारियल की चटनी, केरला स्टाइल करी, हैदराबादी, चेत्तीनाड, उडुपी और मलबार जैसे व्यंजनों के बिना भारतीय क्यूज़ीन अधूरा माना जाता है। यह भोजन न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल ऐसे ही यादगार स्वाद से भरपूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : CM डॉ. मोहन यादव प्रदेश में अन्य प्रदेशों के साथ आदान-प्रदान से बढ़ रही है वन्य जीवों की विविधता विद्यार्थियों को वन और वन्य जीवों से परिचित कराने वाले अनुभूति कार्यक्रम का किया जाए विस्तार Bhopal : मुख्यमंत्री […]

MP: आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में प्रदेश की होगी अहम भूमिका, 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य एमएसएमई औद्योगिक विकास की बैक बोन, मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में है […]