PM Modi reviews Mumbai-Ahmedabad high-speed rail corridor

गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का लिया जायजा

गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का लिया जायजा

पंडोरी माता की पूजा कर डेडियापाडा में चार किमी लंबा रोड शो किया

सूरत । पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने सूरत में बन रहे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लिया। इसके बाद नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा की। सूरत एयरपोर्ट से वे बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे हैं, जहां मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का जायजा लिया। बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय करीब दो घंटे कम हो जाएगा।
पीएम मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लेने के बाद नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचे और देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा की। पंडोरी माता को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी समुदाय अपनी कुलदेवी मानते हैं। पीएम ने डेडियापाडा में चार किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के हजारों लोग सड़क किनारे खड़े नजर आए। रोड शो के बाद पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। यहां 9700 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूजा के बाद पीएम मोदी जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बने एक लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सूरत एयरपोर्ट पर बिहारी समुदाय से मुलाकात भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]