स्टोक्स टी 20 मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने को तैयार - Update Now News

स्टोक्स टी 20 मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने को तैयार

लंदन : इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स अगले सप्ताह टी20 ब्लास्ट में डरहम की ओर से खेलते हुए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौट सकते हैं। स्टोक्स अभी चोट के कारण न्यूजीलैंड के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अभी तक स्टोक्स की वापसी की जानकारी नहीं दी है। लेकिन उनका लक्ष्य लंकाशायर के खिलाफ 14 जून को होने वाले दूसरे इलेवन टी20 मैच में लौटना है। टी 20 ब्लास्ट में डरहम को अभी चार मैच और खेलने हैं और स्टोक्स उनमें वापसी कर सकते हैं। 30 साल के स्टोक्स का टी 20 ब्लास्ट में तीन साल में यह पहला मैच होगा। वह चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 से राजस्थान रॉयल्स की टीम से बाहर हो गए थे और इसके बाद उनके ऊंगली की सर्जरी हुई थी। आलराउंडर ने हाल में कहा था कि वह अपनी ऊंगली की चोट से अब अच्छी तरह से उबर रहे हैं, जिसकी कि उन्होंने सर्जरी कराई थी।

×
Date : 09 June 2021 Posted By : EDITOR
स्टोक्स टी 20 मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने को तैयार
News Image

लंदन : इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स अगले सप्ताह टी20 ब्लास्ट में डरहम की ओर से खेलते हुए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौट सकते हैं। स्टोक्स अभी चोट के कारण न्यूजीलैंड के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अभी तक स्टोक्स की वापसी की जानकारी नहीं दी है। लेकिन उनका लक्ष्य लंकाशायर के खिलाफ 14 जून को होने वाले दूसरे इलेवन टी20 मैच में लौटना है। टी 20 ब्लास्ट में डरहम को अभी चार मैच और खेलने हैं और स्टोक्स उनमें वापसी कर सकते हैं। 30 साल के स्टोक्स का टी 20 ब्लास्ट में तीन साल में यह पहला मैच होगा। वह चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 से राजस्थान रॉयल्स की टीम से बाहर हो गए थे और इसके बाद उनके ऊंगली की सर्जरी हुई थी। आलराउंडर ने हाल में कहा था कि वह अपनी ऊंगली की चोट से अब अच्छी तरह से उबर रहे हैं, जिसकी कि उन्होंने सर्जरी कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का […]

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]