Strict action on collector's instructions to improve traffic

Madhya Pradesh : Indore – यातायात सुधार के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सख्त कार्यवाही

इंदौर : इंदौर में यातायात सुधार के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत आज सख्त कार्रवाई करते हुए रोड़ पर बेतरतीब खड़ी 4 बसे जब्त की गई। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनो सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पिपलियाहाना, रिंग रोड, तीन इमली चौराहा पर बसों की सघन चेकिंग की गई। जिसमें वाहनो के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये गए । बसों में ओवरलोडिंग ,अधिक किराया की भी जांच की जा गई। वाहन की गति ,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों, बेतरतीब खड़ी रहने वाली बसो पर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान नेमावर रोड पर संजय ट्रेवल्स की बसें बीच रोड पर मरम्मत ,सफ़ाई का काम करवाते पाई गई। बीच रोड पर बसों की साफ सफाई, मरम्मत से आम जन को हो रही असुविधा,ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए इन 04 बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय इंदौर में रखा गया । साथ ही ट्रेवल्स,बस संचालकों से अपील की गई कि वे अपनी बसों को निर्धारित स्थान से ही चलाए अन्यथा बसें जब्त की जाएगी। बेतरतीब, निर्धारित स्थानों से भिन्न स्थानों से संचालित बसो की जब्ती की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

×
Date : 25 April 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : Indore – यातायात सुधार के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सख्त कार्यवाही
News Image

Madhya Pradesh : Indore - यातायात सुधार के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सख्त कार्यवाही

इंदौर : इंदौर में यातायात सुधार के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत आज सख्त कार्रवाई करते हुए रोड़ पर बेतरतीब खड़ी 4 बसे जब्त की गई। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनो सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पिपलियाहाना, रिंग रोड, तीन इमली चौराहा पर बसों की सघन चेकिंग की गई। जिसमें वाहनो के फ़िटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये गए । बसों में ओवरलोडिंग ,अधिक किराया की भी जांच की जा गई। वाहन की गति ,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों, बेतरतीब खड़ी रहने वाली बसो पर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान नेमावर रोड पर संजय ट्रेवल्स की बसें बीच रोड पर मरम्मत ,सफ़ाई का काम करवाते पाई गई। बीच रोड पर बसों की साफ सफाई, मरम्मत से आम जन को हो रही असुविधा,ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए इन 04 बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय इंदौर में रखा गया । साथ ही ट्रेवल्स,बस संचालकों से अपील की गई कि वे अपनी बसों को निर्धारित स्थान से ही चलाए अन्यथा बसें जब्त की जाएगी। बेतरतीब, निर्धारित स्थानों से भिन्न स्थानों से संचालित बसो की जब्ती की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ग्वालियर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित दारूल कुरआन मदरसे में कार्रवाई की। इस दौरान चार से 16 वर्ष के 22 बच्चों को मुक्त कराया गया। मदरसा प्रबंधन […]