Strong attack on Naxalites in Bijapur

बीजापुर में नक्सलियों पर कड़ा वार: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 22 से अधिक नक्सली ढेर, 18 शव बरामद

सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक कार्रवाई

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की दुर्गम पहाड़ियों में आज सुबह का सूरज नक्सलियों के लिए कहर बनकर उगा। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी, जो अब तक नक्सलियों की मजबूत मांद मानी जाती थी, वहां सुरक्षाबलों ने ऐसा कहर बरपाया कि जंगल कांप उठा। तड़के शुरू हुए भीषण मुठभेड़ में अब तक 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 18 के शव बरामद किए जा चुके हैं। डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जांबाज़ों ने दुर्गम और जोखिम भरे इलाके में घुसकर नक्सलियों को उसी की भाषा में जवाब दिया। बस्तर के इस सबसे बड़े ऑपरेशन की निगरानी खुद एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन अभी भी जारी है और अनुमान जताया जा रहा है कि शाम तक यह कार्रवाई ऐतिहासिक मोड़ ले सकती है। नक्सलियों के कई ठिकानों को ध्वस्त किया जा चुका है, और जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी, जो कभी आतंक का अड्डा मानी जाती थी, अब भारत की सुरक्षाबलों की ताकत और हिम्मत की मिसाल बन चुकी है। यह ऑपरेशन दिखाता है कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से लड़ने के लिए सिर्फ तैयार ही नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।

×
Date : 07 May 2025 Posted By : EDITOR
बीजापुर में नक्सलियों पर कड़ा वार: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 22 से अधिक नक्सली ढेर, 18 शव बरामद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]