Sudhir Chaudhary Aaj tak 

Sudhir Chaudhary – Aaj tak  सबसे तेज़ हिंदी न्यूज चैनल आज तक का दामन थाम लिया सुधीर चौधरी ने

 

Sudhir Chaudhary – Aaj tak  सबसे तेज़ हिंदी न्यूज चैनल आज तक का दामन थाम लिया सुधीर चौधरी ने

नई दिल्ली। लोकप्रिय पत्रकारों सुधीर चौधरी ने जब बीते दिनों जी न्यूज के एडिटर इन चीफ और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था, तो लगातार लोगों में यह जानने की आतुरता अपने चरम पर पहुंच चुकी थी कि अब वो अगली पारी कहां खेलेंगे? उनका अगल ठिकाना क्या होगा? ठिकाना हैं आज तक (Aaj tak) सुधीर ने मीडिया मंडी के सबसे मशहूर हिंदी न्यूज चैनल आज तक का दामन थाम लिया हैं। बता दें कि सुधीर चौधरी के आज तक ज्याइन करने की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने खुद दी थी। सुधीर ने बतौर कंस्लटिंग एडिटर आज तक का दामन थामा है।
आज तक के सोशल मीडिया पर तो सुधीर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा ही चुके हैं। अब बस सभी को उस पल का इंतजार है, जब सुधीर आज तक के पर्दे पर अपनी बेबाकी से देश को रूबरू कराएंगे। वहीं, उनके कार्यक्रम का नाम क्या होगा। वे किन मुद्दों के साथ आज तक के मंच पर हाजिर होते हैं। इस पर सभी की निगाहें तो टिकी रहेंगी ही। लेकिन, आपको बता दें कि आज तक की स्क्रीन पर आने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने आगामी कार्यक्रम का क्या नाम रखा जाए? किन मुद्दों को प्रमुखता दी जाए। इन सभी विषयों को लेकर उन्होंने अपने प्रशंसकों से सुझाव मांगा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मुख्तलिफ किस्म की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]