Sundar Pichai meets PM Modi discusses development of AI in India

सुंदर पिचाई ने PM मोदी से की मुलाकात, भारत में Ai के विकास पर की चर्चा

सुंदर पिचाई ने PM मोदी से की मुलाकात, भारत में Ai के विकास पर की चर्चा

AI Impact Summit 2026 जन, दुनिया और प्रगति के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित

नई दिल्ली । एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने से पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से बुधवार को मुलाकात की और भारत में एआई के विकास पर चर्चा की। इस बैठक के बारे में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के साइडलाइन में सुंदर पिचाई से मुलाकात करना सुखद अनुभव रहा। हमने एआई क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार सहयोग कर सकता है, इस बारे में चर्चा की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले पिचाई ने एक्स पर पोस्ट किया था- एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। दूसरी तरफ, समिट में गुरुवार को पीएम मोदी उद्घाटन भाषण देंगे, जो वैश्विक सहयोग और समावेशी एवं जिम्मेदार एआई के लिए भारत के दृष्टिकोण को दिशा देगा। इस समिट में 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख और 60 मंत्री एवं उपमंत्रियों सहित 100 से ज्यादा सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके अलावा सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद, शोधकर्ता, सीटीओ और परोपकारी संगठनों सहित 500 से ज्यादा वैश्विक एआई अग्रणी भी इसमें शामिल होंगे।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 वैश्विक एआई एजेंडा को आकार देने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करता है। सात चक्रों और लोगों, ग्रह और प्रगति के तीन सूत्रों पर आधारित यह शिखर सम्मेलन एआई के लिए एक विकासोन्मुखी ढांचा विकसित करता है।
यह शिखर सम्मेलन जन, दुनिया और प्रगति के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए समावेशन, सुरक्षित और विश्वसनीय एआई, मानव पूंजी, विज्ञान; और लचीलापन, नवाचार और दक्षता को कवर करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]