Sunny Deol got emotional at the teaser launch of Border 2

बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर सनी देओल भावुक हुए, अहान शेट्टी ने सनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर सनी देओल भावुक हुए, अहान शेट्टी ने सनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म

Mumbai: विजय दिवस के मौके पर मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज कर दिया है। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीजर की शुरुआती झलक से ही सायरन की आवाज, युद्ध का माहौल और सैनिकों का जज्बा दर्शकों को रोमांच से भर देता है।
टीजर की सबसे मजबूत कड़ी सनी देओल की गूंजती आवाज है, जो सीधे दिल पर असर करती है। 1971 भारत-पाक युद्ध के शब्दों के साथ उनकी दमदार आवाज सुनते ही पुरानी बॉर्डर की यादें ताजा हो जाती हैं। उनके संवाद तुम जहां से भी आओगे, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा मिलेगा; देशभक्ति की भावना को और गहरा कर देते हैं। यह साफ जाहिर करता है कि फिल्म में सनी देओल का किरदार फिर से हौसले, हिम्मत और आत्मसम्मान का प्रतीक होगा। बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। यह फिल्म टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनायी जा रही है और गुलशन कुमार एवं टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। सह-निर्माता कृष्ण कुमार हैं।

Instagram will load in the frontend.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Darshana Khandelwal Enters Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani as April, Says: It gave me the opportunity to explore both extremes

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Darshana Khandelwal Enters Divya Prem: Pyaar Aur Rahasya Ki Kahani as April, Says: It gave me the opportunity to explore both extremes Mumbai: When seasons change, nature brings a burst of colours, freshness, and a new beginning. Capturing this beautiful essence on screen, Sun Neo’s show Divya Prem: Pyaar Aur […]

निर्माता लिम्बुनी नागेश लोखंडे ने मुख्य अतिथि अभिनेत्री, ईशा देओल द्वारा प्रस्तुत गीत बंजारा प्रस्तुत किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱निर्माता लिम्बुनी नागेश लोखंडे ने मुख्य अतिथि अभिनेत्री, ईशा देओल द्वारा प्रस्तुत गीत बंजारा प्रस्तुत किया Mumbai: एक बहुत ही सुखद शाम हुई जहां हिंदी संगीत वीडियो “बंजारा” को ट्रू ड्रीम म्यूज़िक द्वारा आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था और यह याद रखने वाली रात थी। इस कार्यक्रम ने […]