Sunny Deol got emotional at the teaser launch of Border 2

बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर सनी देओल भावुक हुए, अहान शेट्टी ने सनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म

Mumbai: विजय दिवस के मौके पर मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज कर दिया है। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीजर की शुरुआती झलक से ही सायरन की आवाज, युद्ध का माहौल और सैनिकों का जज्बा दर्शकों को रोमांच से भर देता है।
टीजर की सबसे मजबूत कड़ी सनी देओल की गूंजती आवाज है, जो सीधे दिल पर असर करती है। 1971 भारत-पाक युद्ध के शब्दों के साथ उनकी दमदार आवाज सुनते ही पुरानी बॉर्डर की यादें ताजा हो जाती हैं। उनके संवाद तुम जहां से भी आओगे, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा मिलेगा; देशभक्ति की भावना को और गहरा कर देते हैं। यह साफ जाहिर करता है कि फिल्म में सनी देओल का किरदार फिर से हौसले, हिम्मत और आत्मसम्मान का प्रतीक होगा। बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। यह फिल्म टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनायी जा रही है और गुलशन कुमार एवं टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। सह-निर्माता कृष्ण कुमार हैं।

×
Date : 16 December 2025 Posted By : EDITOR
बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर सनी देओल भावुक हुए, अहान शेट्टी ने सनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]