सुपर डांसर - चैप्टर 4 में कंटेस्टेंट स्पृहा की परफॉर्मेंस पर उनके साथ टेरेंस भी झूम उठे - Update Now News

सुपर डांसर – चैप्टर 4 में कंटेस्टेंट स्पृहा की परफॉर्मेंस पर उनके साथ टेरेंस भी झूम उठे

 

MUmbai: ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ लगातार अपने दर्शकों, शो के जजों और खास तौर पर गेस्ट जजों को खूब पसंद आ रहा है, जो यंग टैलेंट्स की टॉप परफॉर्मेंस का मजा ले रहे हैं। इस वीकेंड जज गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुइस भी बतौर मेहमान नजर आएंगे। जहां चारों जजों ने सभी डांस परफॉर्मेंस बहुत पसंद की, वहीं एक कंटेस्टेंट ऐसी भी थी, जिसने टेरेंस को स्टेज पर आकर अपने साथ परफॉर्म करने पर मजबूर कर दिया। मोरीगांव, असम से आईं स्पृहा कश्यप ने अपने गुरु सनम जौहर के साथ ‘जनम जनम’ गाने पर अपनी कंटेंपरेरी डांस परफॉर्मेंस से सभी जजों को हैरान कर दिया। मलाइका अरोड़ा ने कहा, “जबर्दस्त!! मुझे यकीन नहीं होता। एक बच्चे के साथ इस जॉनर के गाने पर डांस एक्ट करना बहुत मुश्किल है, लेकिन सनम आपने इसे बहुत सहज तरीके से पेश किया। स्पृहा आप एक डेडीकेटेड स्टूडेंट है। आप बहुत ही उम्दा हैं स्पृहा। टेरेंस लुइस ने कहा, “मैं सनम को कई सालों से जानता हूं और उनके पास काफी सालों का एक्सपीरियंस है, लेकिन स्पृहा, आपने सनम को बड़ी खूबसूरती से मैच किया है। इतनी कम उम्र में आप ऐसा कर पा रही हैं, यही बहुत बड़ी बात है। यह बड़ी खूबसूरती से तैयार किया गया एक्ट था। मैं चाहता हूं कि मैं स्पृहा जैसा लचीलापन लेकर दोबारा जन्म लूं। अनुराग दादा, जिन्हें सभी कंटेस्टेंट्स पर गर्व है, ने कहा, “यह एक्ट ऐसा था, जैसे कोई चलती-फिरती कविता हो। मैं हैरान हूं। हम सभी शिल्पा को मिस कर रहे हैं, इसलिए आइए उनकी तरफ से सीढ़ी चढ़ते हैं।” इसके बाद टेरेंस और मलाइका, स्पृहा के साथ सीढ़ी चढ़ गए। गीता कपूर ने सजदा किया और कहा, “हम संगीत सुनते हैं लेकिन आज हमने इस मंच पर संगीत को देखा है। ‘सुपर डांसर – चैप्टर 4’ में देखिए स्पृहा और सनम का खूबसूरत एक्ट, शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 08 May 2021 Posted By : EDITOR
सुपर डांसर – चैप्टर 4 में कंटेस्टेंट स्पृहा की परफॉर्मेंस पर उनके साथ टेरेंस भी झूम उठे
News Image

 

MUmbai: 'सुपर डांसर चैप्टर 4' लगातार अपने दर्शकों, शो के जजों और खास तौर पर गेस्ट जजों को खूब पसंद आ रहा है, जो यंग टैलेंट्स की टॉप परफॉर्मेंस का मजा ले रहे हैं। इस वीकेंड जज गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुइस भी बतौर मेहमान नजर आएंगे। जहां चारों जजों ने सभी डांस परफॉर्मेंस बहुत पसंद की, वहीं एक कंटेस्टेंट ऐसी भी थी, जिसने टेरेंस को स्टेज पर आकर अपने साथ परफॉर्म करने पर मजबूर कर दिया। मोरीगांव, असम से आईं स्पृहा कश्यप ने अपने गुरु सनम जौहर के साथ 'जनम जनम' गाने पर अपनी कंटेंपरेरी डांस परफॉर्मेंस से सभी जजों को हैरान कर दिया। मलाइका अरोड़ा ने कहा, "जबर्दस्त!! मुझे यकीन नहीं होता। एक बच्चे के साथ इस जॉनर के गाने पर डांस एक्ट करना बहुत मुश्किल है, लेकिन सनम आपने इसे बहुत सहज तरीके से पेश किया। स्पृहा आप एक डेडीकेटेड स्टूडेंट है। आप बहुत ही उम्दा हैं स्पृहा। टेरेंस लुइस ने कहा, "मैं सनम को कई सालों से जानता हूं और उनके पास काफी सालों का एक्सपीरियंस है, लेकिन स्पृहा, आपने सनम को बड़ी खूबसूरती से मैच किया है। इतनी कम उम्र में आप ऐसा कर पा रही हैं, यही बहुत बड़ी बात है। यह बड़ी खूबसूरती से तैयार किया गया एक्ट था। मैं चाहता हूं कि मैं स्पृहा जैसा लचीलापन लेकर दोबारा जन्म लूं। अनुराग दादा, जिन्हें सभी कंटेस्टेंट्स पर गर्व है, ने कहा, "यह एक्ट ऐसा था, जैसे कोई चलती-फिरती कविता हो। मैं हैरान हूं। हम सभी शिल्पा को मिस कर रहे हैं, इसलिए आइए उनकी तरफ से सीढ़ी चढ़ते हैं।" इसके बाद टेरेंस और मलाइका, स्पृहा के साथ सीढ़ी चढ़ गए। गीता कपूर ने सजदा किया और कहा, "हम संगीत सुनते हैं लेकिन आज हमने इस मंच पर संगीत को देखा है। 'सुपर डांसर - चैप्टर 4' में देखिए स्पृहा और सनम का खूबसूरत एक्ट, शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase

📰 Generate e-Paper Clip Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase Mumbai: Designer Anjali Phougat dedicated her Los Angeles Fashion Week collection to acid attack survivors, using the philosophy of Japanese kintsugi to challenge conventional ideas of beauty and perfection. Explaining the intention behind the collection, […]

प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

📰 Generate e-Paper Clip प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी हाई स्पीड चेज़, लूट और पक्की दोस्ती की कहानी ‘चार यार’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने किया रिलीज Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए मशहूर वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग […]