'मिसेज फलानी' में 9 अलग-अलग किरदार निभाएंगी स्वरा भास्कर - Update Now News

‘मिसेज फलानी’ में 9 अलग-अलग किरदार निभाएंगी स्वरा भास्कर

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी अपकमिंग फिल्म में 9 अलग-अलग किरदार निभाती नजर आएंगी। स्वरा भास्कर ने ‘रांझणा’, ‘अनारकली ऑफ आरा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज फलानी’ के लिए पुराने जमाने के फैशन को दोहराया है। जिसमें वह 9 अलग-अलग अवतारों में 9 अलग-अलग किरदारों को निभाती हुई नजर आएंगी। इन किरदारों की उम्र 30 से 42 साल के बीच होगी, जो 9 अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखती है। अपने अनुभव को साझा करते हुए स्वरा ने कहा, ‘मिसेज फलानी’ मेरे जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म होने जा रही है। निस्संदेह, एक फिल्म में इतने सारे अलग-अलग किरदार निभाना हर एक्टर का सपना होता है। मैं वास्तव में इसे लेकर अभिभूत हूं! स्वरा अन्य राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखने वाली एक गृहिणी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म के लिए उन्होंने अपनी नाक भी छिदवाई है। स्वरा से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी एक फिल्म में 12 तरह के किरदारों को निभाया है। उन्होंने रोम-कॉम ‘व्हाट्स योर राशि’ में 12 किरदार निभाए थे। इस फिल्म में उनके साथ हरमन बवेजा लीड रोल मे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिव्हल २०२६ मध्ये क्लोजिंग फिल्म म्हणून निवड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘तिघी’ची आंतरराष्ट्रीय झेप! न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिव्हल २०२६ मध्ये क्लोजिंग फिल्म म्हणून निवड Mumbai: मराठी चित्रपटसृष्टीत सध्या ‘तिघी’ या चित्रपटाची जोरदार चर्चा सुरू असून, प्रेक्षकांकडून मिळणाऱ्या उत्स्फूर्त प्रतिसादामुळे हा चित्रपट अजूनही चित्रपटगृहात यशस्वीपणे सुरू आहे. आशयघन कथा, दमदार अभिनय आणि प्रभावी भावनिक मांडणी यामुळे ‘तिघी’ने प्रेक्षकांच्या मनात विशेष स्थान निर्माण […]

‘Mercy’ Trailer Sparks Conversation Around Passive Euthanasia and Human Dignity; Film Set to Release on April 24

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘Mercy’ Trailer Sparks Conversation Around Passive Euthanasia and Human Dignity; Film Set to Release on April 24 Fetching content== Mumbai: Following an acclaimed journey across international film festivals, award winning film Mercy is now set to come closer to home. The official trailer unveiled digitally on April 10, offering a […]