'मिसेज फलानी' में 9 अलग-अलग किरदार निभाएंगी स्वरा भास्कर - Update Now News

‘मिसेज फलानी’ में 9 अलग-अलग किरदार निभाएंगी स्वरा भास्कर

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी अपकमिंग फिल्म में 9 अलग-अलग किरदार निभाती नजर आएंगी। स्वरा भास्कर ने ‘रांझणा’, ‘अनारकली ऑफ आरा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिसेज फलानी’ के लिए पुराने जमाने के फैशन को दोहराया है। जिसमें वह 9 अलग-अलग अवतारों में 9 अलग-अलग किरदारों को निभाती हुई नजर आएंगी। इन किरदारों की उम्र 30 से 42 साल के बीच होगी, जो 9 अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखती है। अपने अनुभव को साझा करते हुए स्वरा ने कहा, ‘मिसेज फलानी’ मेरे जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म होने जा रही है। निस्संदेह, एक फिल्म में इतने सारे अलग-अलग किरदार निभाना हर एक्टर का सपना होता है। मैं वास्तव में इसे लेकर अभिभूत हूं! स्वरा अन्य राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखने वाली एक गृहिणी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म के लिए उन्होंने अपनी नाक भी छिदवाई है। स्वरा से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी एक फिल्म में 12 तरह के किरदारों को निभाया है। उन्होंने रोम-कॉम ‘व्हाट्स योर राशि’ में 12 किरदार निभाए थे। इस फिल्म में उनके साथ हरमन बवेजा लीड रोल मे थे।

×
Date : 08 February 2023 Posted By : EDITOR
‘मिसेज फलानी’ में 9 अलग-अलग किरदार निभाएंगी स्वरा भास्कर
News Image

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी अपकमिंग फिल्म में 9 अलग-अलग किरदार निभाती नजर आएंगी। स्वरा भास्कर ने 'रांझणा', 'अनारकली ऑफ आरा', 'वीरे दी वेडिंग' समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिसेज फलानी' के लिए पुराने जमाने के फैशन को दोहराया है। जिसमें वह 9 अलग-अलग अवतारों में 9 अलग-अलग किरदारों को निभाती हुई नजर आएंगी। इन किरदारों की उम्र 30 से 42 साल के बीच होगी, जो 9 अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखती है। अपने अनुभव को साझा करते हुए स्वरा ने कहा, 'मिसेज फलानी' मेरे जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म होने जा रही है। निस्संदेह, एक फिल्म में इतने सारे अलग-अलग किरदार निभाना हर एक्टर का सपना होता है। मैं वास्तव में इसे लेकर अभिभूत हूं! स्वरा अन्य राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों से ताल्लुक रखने वाली एक गृहिणी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म के लिए उन्होंने अपनी नाक भी छिदवाई है। स्वरा से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी एक फिल्म में 12 तरह के किरदारों को निभाया है। उन्होंने रोम-कॉम 'व्हाट्स योर राशि' में 12 किरदार निभाए थे। इस फिल्म में उनके साथ हरमन बवेजा लीड रोल मे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कृति सेनन के नए प्रोमो ने बढ़ाया निबेदिता पाल का उत्साह, अपने ‘ऑब्सेशन एरा’ को लेकर दिया बड़े प्रोजेक्ट का संकेत

📰 Generate e-Paper Clip कृति सेनन के नए प्रोमो ने बढ़ाया निबेदिता पाल का उत्साह, अपने ‘ऑब्सेशन एरा’ को लेकर दिया बड़े प्रोजेक्ट का संकेत Mumbai: लोकप्रिय अभिनेत्री निबेदिता पाल ने अपने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने अपने एक नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट की झलक […]

Orry Channels Tumbbad’s Iconic Hastar This Halloween, Giving Pop Culture a Folklore Twist

📰 Generate e-Paper Clip Orry Turns Heads This Halloween as Tumbbad’s Terifying Hastar Pop culture icon Orry brings the legendary Tumbbad folklore to life with a surprising Halloween transformation, sending fan excitement into overdrive. Mumbai: Tumbbad is truly an exceptional folklore fantasy that audiences have experienced on the big screen. Over the years, the film […]