Swayambhu Samyuktha BTS:

संयुक्ता के बर्थडे पर ‘स्वयंभू’ मेकर्स का खास तोहफा, भूमि के किरदार के लिए एक्ट्रेस की जबरदस्त तैयारी की BTS झलक आई सामने

संयुक्ता के बर्थडे पर ‘स्वयंभू’ मेकर्स का खास तोहफा, भूमि के किरदार के लिए एक्ट्रेस की जबरदस्त तैयारी की BTS झलक आई सामने

Mumbai: ‘स्वयंभू’ का चाहे वह टीज़र हो या पहला सिंगल ‘रा रा धीवरा’, फिल्म का हर प्रमोशनल एसेट जबरदस्त सक्सेस हासिल कर चुका है। फिल्म की भव्य और विशाल दुनिया की झलक दिखाने वाले हर प्रमोशनल एसेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ाया है, और अब मेकर्स ने संयुक्ता के लिए एक खास बर्थडे वीडियो के साथ इसे और आगे बढ़ाया है।
‘स्वयंभू’ अपने दमदार टीजर रिलीज के बाद से ही सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। टीजर को फिल्म में देखने मिलने वाले ग्रैंड्योर, बड़े स्केल, और दिलचस्प कहानी के बैकड्रॉप की झलक देने के लिए दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म देखने को लेकर बढ़ रही उत्सुकता के बीच मेकर्स ने संयुक्ता के ट्रेनिंग के सफर की झलक शेयर की है। शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को हम एक निडर योद्धा में तब्दील होते हुए साफ देख सकते हैं। ऐसे में आज उनके बर्थडे के खास मौके पर मेकर्स ने इस बिहाइंड द सीन वीडियो को शेयर कर दिया है। वीडियो में एक्ट्रेस किरदार के मांग के हिसाब से आर्चरी, हॉर्स राइडिंग, और रॉक क्लाइम्बिंग प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।
मेकर्स ने BTS वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “लगातार कड़ी ट्रेनिंग से लेकर निडर भूमि बनने तक ⚔️
हमारी वॉरियर @iamsamyuktha_ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं ✨
उन्होंने #Swayambhu की इस एपिक दुनिया में अपना साहस, ताकत और जज़्बा पूरी तरह उतार दिया है ❤️‍🔥
रिलीज़ डेट का ऐलान जल्द होगा 🤩”

भारत के शानदार गोल्डन ऐरा के समय पर स्थापित इस कहानी का टीज़र न सिर्फ विरासत, साहस से रूबरू कराता है बल्कि सांस्कृतिक महत्व भी समझाता है। कहानी के केंद्र में ‘सेंगोल’ का शक्तिशाली प्रतीक है, जो विरासत और सम्मान की कहानी की ओर इशारा करता है। रिलीज़ हुए टीजर में एक्ट्रेस को ‘भूमि’ के किरदार में देखा जा सकता है, जो कि हिम्मतवाली होने के साथ ही निडर और शाही योद्धा के लुक में नज़र आ रही हैं। उनके इस किरदार में ताकत और हिम्मत का एक अनोखा मेल देखा जा सकता है, जो फिल्म की अनोखी दुनिया के साथ बिल्कुल सही मेल खाता है।
इस प्रोजेक्ट के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई टैलेंटेड टेक्नीशियंस और क्रिएटिव माइंड एक साथ आए हैं। कृष्णमाचारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है, जिन्हें KGF और सालार में दिए गए म्यूजिक के लिए जाना जाता है। वहीं, फिल्म के सिनेमेटोग्राफी की कमान ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार संभाली है। ‘बाहुबली’ फेम तम्मीराजू फिल्म की एडिटिंग संभाल रहे हैं, वहीं कई और जाने-माने नाम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इस फिल्म की शूटिंग करीब 170 दिनों तक चली है, और अपनी कहानी स्केल और बैकड्रॉप के यह साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
‘स्वयंभू’ को पिक्सल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर द्वारा प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और उसकी सदियों पुरानी गौरवगाथा को समर्पित इस एपिक फिल्म को 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज़ किया जाएगा।

×
Date : 12 September 2026 Posted By : EDITOR
संयुक्ता के बर्थडे पर ‘स्वयंभू’ मेकर्स का खास तोहफा, भूमि के किरदार के लिए एक्ट्रेस की जबरदस्त तैयारी की BTS झलक आई सामने
News Image

संयुक्ता के बर्थडे पर ‘स्वयंभू’ मेकर्स का खास तोहफा, भूमि के किरदार के लिए एक्ट्रेस की जबरदस्त तैयारी की BTS झलक आई सामने

Mumbai: ‘स्वयंभू’ का चाहे वह टीज़र हो या पहला सिंगल ‘रा रा धीवरा’, फिल्म का हर प्रमोशनल एसेट जबरदस्त सक्सेस हासिल कर चुका है। फिल्म की भव्य और विशाल दुनिया की झलक दिखाने वाले हर प्रमोशनल एसेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ाया है, और अब मेकर्स ने संयुक्ता के लिए एक खास बर्थडे वीडियो के साथ इसे और आगे बढ़ाया है।
'स्वयंभू' अपने दमदार टीजर रिलीज के बाद से ही सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। टीजर को फिल्म में देखने मिलने वाले ग्रैंड्योर, बड़े स्केल, और दिलचस्प कहानी के बैकड्रॉप की झलक देने के लिए दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म देखने को लेकर बढ़ रही उत्सुकता के बीच मेकर्स ने संयुक्ता के ट्रेनिंग के सफर की झलक शेयर की है। शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस को हम एक निडर योद्धा में तब्दील होते हुए साफ देख सकते हैं। ऐसे में आज उनके बर्थडे के खास मौके पर मेकर्स ने इस बिहाइंड द सीन वीडियो को शेयर कर दिया है। वीडियो में एक्ट्रेस किरदार के मांग के हिसाब से आर्चरी, हॉर्स राइडिंग, और रॉक क्लाइम्बिंग प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।
मेकर्स ने BTS वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "लगातार कड़ी ट्रेनिंग से लेकर निडर भूमि बनने तक ⚔️
हमारी वॉरियर @iamsamyuktha_ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं ✨
उन्होंने #Swayambhu की इस एपिक दुनिया में अपना साहस, ताकत और जज़्बा पूरी तरह उतार दिया है ❤️‍🔥
रिलीज़ डेट का ऐलान जल्द होगा 🤩"

भारत के शानदार गोल्डन ऐरा के समय पर स्थापित इस कहानी का टीज़र न सिर्फ विरासत, साहस से रूबरू कराता है बल्कि सांस्कृतिक महत्व भी समझाता है। कहानी के केंद्र में 'सेंगोल' का शक्तिशाली प्रतीक है, जो विरासत और सम्मान की कहानी की ओर इशारा करता है। रिलीज़ हुए टीजर में एक्ट्रेस को 'भूमि' के किरदार में देखा जा सकता है, जो कि हिम्मतवाली होने के साथ ही निडर और शाही योद्धा के लुक में नज़र आ रही हैं। उनके इस किरदार में ताकत और हिम्मत का एक अनोखा मेल देखा जा सकता है, जो फिल्म की अनोखी दुनिया के साथ बिल्कुल सही मेल खाता है।
इस प्रोजेक्ट के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई टैलेंटेड टेक्नीशियंस और क्रिएटिव माइंड एक साथ आए हैं। कृष्णमाचारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है, जिन्हें KGF और सालार में दिए गए म्यूजिक के लिए जाना जाता है। वहीं, फिल्म के सिनेमेटोग्राफी की कमान ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके सिनेमेटोग्राफर केके सेंथिल कुमार संभाली है। ‘बाहुबली’ फेम तम्मीराजू फिल्म की एडिटिंग संभाल रहे हैं, वहीं कई और जाने-माने नाम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इस फिल्म की शूटिंग करीब 170 दिनों तक चली है, और अपनी कहानी स्केल और बैकड्रॉप के यह साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
‘स्वयंभू’ को पिक्सल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर द्वारा प्रोड्यूस किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और उसकी सदियों पुरानी गौरवगाथा को समर्पित इस एपिक फिल्म को 2026 की गर्मियों में दुनियाभर में रिलीज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ajay Devgn and Abhishek Pathak’s Drishyam The Conclusion Turns a Family Suspense Thriller Into a Box-Office Event

📰 Generate e-Paper Clip Ajay Devgn and Abhishek Pathak’s Drishyam The Conclusion Turns a Family Suspense Thriller Into a Box-Office Event Mumbai: A thriller is supposed to keep you guessing. Drishyam has done something harder: it has made audiences emotionally invest in the guessing game. As Drishyam The Conclusion hit theatres today, the numbers around […]