Symbiosis University of Applied Sciences Welcomed Batch 2026

सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य इंडक्शन समारोह आयोजित

सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी (Symbiosis University) ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य इंडक्शन समारोह आयोजित

इंदौर : सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ (SUAS), इंदौर में बैच 2026–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु इंडक्शन समारोह 2026 का भव्य आयोजन शनिवार, 18 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम, सुपर कॉरिडोर, नियर एयरपोर्ट, बड़ा बांगड़दा, इंदौर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की Learning by Doing आधारित शिक्षा पद्धति, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुधीन्द्र मोहन शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय नोडल अधिकारी (ड्रिंकिंग वाटर सिक्योरिटी), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। डॉ. ललित सिंह, संस्थापक, Human EV ने विशिष्ट अतिथि तथा सुश्री सानिया जेसवानी, संस्थापक, Perkant Pvt. Ltd. ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए कौशल विकास, नवाचार, नेतृत्व, उद्यमिता तथा जीवन में निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि श्री सुधीन्द्र मोहन शर्मा ने कहा, “जीवन में पानी की तरह बनिए। पानी कभी रुकता नहीं, परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को बदलता है, हर चुनौती के बीच अपना रास्ता बना लेता है और अंततः अपने लक्ष्य तक पहुँचता है। इसी प्रकार विद्यार्थियों को भी हर परिस्थिति में स्वयं को ढालना, जिम्मेदारियों को सहजता से निभाना और कठिनाइयों का धैर्य, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामना करना चाहिए। यही सफलता का मूल मंत्र है।” विशिष्ट अतिथि डॉ. ललित सिंह ने कहा, “आज के दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल, नवाचार और व्यावहारिक अनुभव सफलता की सबसे बड़ी पहचान हैं। विद्यार्थी सीखने की जिज्ञासा बनाए रखें और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करें।”
विशेष अतिथि सुश्री सानिया जेसवानी ने कहा, “विश्वविद्यालय में बिताया गया प्रत्येक दिन आपके भविष्य की नींव रखता है। हर अवसर का भरपूर लाभ उठाइए, नए विचारों को अपनाइए और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कीजिए।” समारोह प्रति-कुलाधिपति डॉ. स्वाति मुजुमदार की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा, नैतिक मूल्यों, कौशल विकास एवं नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रति-कुलाधिपति डॉ. स्वाति मुजुमदार के सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही कुलगुरु डॉ. दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव श्री मोहम्मद अदनान ने आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks) प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विशेष अतिथि, विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह का समापन विश्वविद्यालय परिचय, ओरिएंटेशन सत्र एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत की।

×
Date : 19 July 2026 Posted By : EDITOR
सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य इंडक्शन समारोह आयोजित
News Image

सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी (Symbiosis University) ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य इंडक्शन समारोह आयोजित

इंदौर : सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ (SUAS), इंदौर में बैच 2026–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु इंडक्शन समारोह 2026 का भव्य आयोजन शनिवार, 18 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम, सुपर कॉरिडोर, नियर एयरपोर्ट, बड़ा बांगड़दा, इंदौर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की Learning by Doing आधारित शिक्षा पद्धति, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुधीन्द्र मोहन शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय नोडल अधिकारी (ड्रिंकिंग वाटर सिक्योरिटी), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। डॉ. ललित सिंह, संस्थापक, Human EV ने विशिष्ट अतिथि तथा सुश्री सानिया जेसवानी, संस्थापक, Perkant Pvt. Ltd. ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए कौशल विकास, नवाचार, नेतृत्व, उद्यमिता तथा जीवन में निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि श्री सुधीन्द्र मोहन शर्मा ने कहा, "जीवन में पानी की तरह बनिए। पानी कभी रुकता नहीं, परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को बदलता है, हर चुनौती के बीच अपना रास्ता बना लेता है और अंततः अपने लक्ष्य तक पहुँचता है। इसी प्रकार विद्यार्थियों को भी हर परिस्थिति में स्वयं को ढालना, जिम्मेदारियों को सहजता से निभाना और कठिनाइयों का धैर्य, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामना करना चाहिए। यही सफलता का मूल मंत्र है।" विशिष्ट अतिथि डॉ. ललित सिंह ने कहा, "आज के दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल, नवाचार और व्यावहारिक अनुभव सफलता की सबसे बड़ी पहचान हैं। विद्यार्थी सीखने की जिज्ञासा बनाए रखें और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करें।"
विशेष अतिथि सुश्री सानिया जेसवानी ने कहा, "विश्वविद्यालय में बिताया गया प्रत्येक दिन आपके भविष्य की नींव रखता है। हर अवसर का भरपूर लाभ उठाइए, नए विचारों को अपनाइए और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कीजिए।" समारोह प्रति-कुलाधिपति डॉ. स्वाति मुजुमदार की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा, नैतिक मूल्यों, कौशल विकास एवं नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रति-कुलाधिपति डॉ. स्वाति मुजुमदार के सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही कुलगुरु डॉ. दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव श्री मोहम्मद अदनान ने आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks) प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विशेष अतिथि, विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह का समापन विश्वविद्यालय परिचय, ओरिएंटेशन सत्र एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]