अगणनीय वर्ग को प्रमुख बनाते हुए तापसी पन्नू ने 'वल्नरेबल' को भारत में रिलीज किया. - Update Now News

अगणनीय वर्ग को प्रमुख बनाते हुए तापसी पन्नू ने ‘वल्नरेबल’ को भारत में रिलीज किया.

 

Mumbai – मिलानो फैशन वीक में शॉर्ट फिल्म ‘वल्नरेबल: स्कार्स दैट यू डोंट सी’ के विश्व प्रीमियर के साथ भारत को गौरवान्वित करने के बाद, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भारत में इसे रिलीज किया। क्रिएटिव पावरहाउस शबीना खान और कुलसुम शादाब वहाब एक साथ मिलकर, लघु फिल्म को अब YouTube पर स्ट्रीम कर चुके हैं। मिलान में मिली प्रशंसा और प्यार के बाद, अब यह शॉर्ट फिल्म इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुका है। सुंदरता की परिभाषा को बदलते हुए यह फिल्म समावेशिता और समानता को दर्शाती है। यह पहली भारतीय शॉर्ट फिल्म है जो सुंदरता के नियमित मानकों को अलग करने पर बनी है। इस फिल्म में विभिन्न जाति और होथुर फाउंडेशन के एसिड अटैक सर्वाइवर्स नज़र आ रहे हैं।
कुलसुम शादाब वहाब, होथुर फाउंडेशन की कार्यकारी निर्देशक और आरा लुमिएर की संस्थापक कहती हैं कि, ” हम एक ऐसी दुनिया में पैदा हुए हैं जहां सब कुछ हमारे पहले के लोगों द्वारा चित्रित किया गया है हालाकि वे अब इस दुनिया में नहीं पर उनके द्वारा बनाए गए अलगाव के नियम अब लागू नहीं होते। वल्नरेबल हमारी स्वतंत्रता और समावेश का घोषणापत्र है। ‘कला’ और ‘समानता’ की शक्ति के माध्यम से हम करुणा, प्रेम और समझ की दुनिया का निर्माण कर सकते हैं।”
फिल्म निर्माता शबीना खान कहती हैं, “हम कितनी बार अपने फैसलों का अनुमान लगाते रहते हैं क्योंकि हम सोचते हैं कि हम हैं कौन ? हमें सौंपे गए लेबल्स हमारी अभिव्यक्ति और अस्तित्व को सीमित करते हैं। हम व्यक्तिगतता का जश्न मनाना चाहते हैं और समावेशिता को यथास्थिति बनाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक आजादी के नए युग का लुत्फ उठाएंगे।” होथुर फाउंडेशन के संस्थापक कुलसुम शादाब वहाब के आरा लुमिएर के कलेक्शन के साथ, शबीना खान द्वारा प्रस्तुत, अरसाला कुरैशी और जस सागू द्वारा निर्देशित यह शॉर्ट फिल्म अब रिलीज़ हो चुकी है।

×
Date : 01 October 2021 Posted By : EDITOR
अगणनीय वर्ग को प्रमुख बनाते हुए तापसी पन्नू ने ‘वल्नरेबल’ को भारत में रिलीज किया.
News Image

 

Mumbai - मिलानो फैशन वीक में शॉर्ट फिल्म 'वल्नरेबल: स्कार्स दैट यू डोंट सी' के विश्व प्रीमियर के साथ भारत को गौरवान्वित करने के बाद, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भारत में इसे रिलीज किया। क्रिएटिव पावरहाउस शबीना खान और कुलसुम शादाब वहाब एक साथ मिलकर, लघु फिल्म को अब YouTube पर स्ट्रीम कर चुके हैं। मिलान में मिली प्रशंसा और प्यार के बाद, अब यह शॉर्ट फिल्म इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुका है। सुंदरता की परिभाषा को बदलते हुए यह फिल्म समावेशिता और समानता को दर्शाती है। यह पहली भारतीय शॉर्ट फिल्म है जो सुंदरता के नियमित मानकों को अलग करने पर बनी है। इस फिल्म में विभिन्न जाति और होथुर फाउंडेशन के एसिड अटैक सर्वाइवर्स नज़र आ रहे हैं।
कुलसुम शादाब वहाब, होथुर फाउंडेशन की कार्यकारी निर्देशक और आरा लुमिएर की संस्थापक कहती हैं कि, " हम एक ऐसी दुनिया में पैदा हुए हैं जहां सब कुछ हमारे पहले के लोगों द्वारा चित्रित किया गया है हालाकि वे अब इस दुनिया में नहीं पर उनके द्वारा बनाए गए अलगाव के नियम अब लागू नहीं होते। वल्नरेबल हमारी स्वतंत्रता और समावेश का घोषणापत्र है। 'कला' और 'समानता' की शक्ति के माध्यम से हम करुणा, प्रेम और समझ की दुनिया का निर्माण कर सकते हैं।"
फिल्म निर्माता शबीना खान कहती हैं, "हम कितनी बार अपने फैसलों का अनुमान लगाते रहते हैं क्योंकि हम सोचते हैं कि हम हैं कौन ? हमें सौंपे गए लेबल्स हमारी अभिव्यक्ति और अस्तित्व को सीमित करते हैं। हम व्यक्तिगतता का जश्न मनाना चाहते हैं और समावेशिता को यथास्थिति बनाना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक आजादी के नए युग का लुत्फ उठाएंगे।” होथुर फाउंडेशन के संस्थापक कुलसुम शादाब वहाब के आरा लुमिएर के कलेक्शन के साथ, शबीना खान द्वारा प्रस्तुत, अरसाला कुरैशी और जस सागू द्वारा निर्देशित यह शॉर्ट फिल्म अब रिलीज़ हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऋतिक रोशन ने की सुपर इनफिनिटी के लिए आनंद कुमार की तारीफ, जानें क्या कहा

📰 Generate e-Paper Clip ऋतिक रोशन ने की सुपर इनफिनिटी के लिए आनंद कुमार की तारीफ, जानें क्या कहा आनंद कुमार के नए एजुकेशनल मिशन से प्रभावित हुए ऋतिक रोशन, ‘सुपर इनफिनिटी’ की तारीफ में कही ये बात सुपर 30 के जरिए 30 जरूरतमंद छात्रों की जिंदगी बदलने से लेकर सुपर इनफिनिटी के जरिए लाखों […]