Tamil Nadu government is selling tomatoes at ration shops

राशन की दुकानों पर टमाटर बेच रही है तमिलनाडु सरकार

 

चेन्नई। टमाटर की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने और जनता को राहत देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने राशन की दुकानों पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है। तमिलनाडु सरकार की इस नई प्रणाली के तहत 82 राशन की दुकानों पर टमाटर 60 रुपये प्रति किलो मिलेगा। राज्य भर में टमाटर की कीमत फिलहाल 120-140 रुपये प्रति किलो है। राज्य के नागरिक आपूर्ति विभाग के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बिक्री प्रति व्यक्ति एक किलोग्राम तक सीमित है। आईएएनएस ने पहले बताया था कि तमिलनाडु जल्द ही राशन की दुकानों के माध्यम से टमाटर बेचना शुरू कर देगा। तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री एस. पेरियाकरुप्पन ने टमाटर की बिक्री के संबंध में राज्य सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने आईएएनएस को बताया कि अगर टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी जारी रही, तो राज्य सरकार अधिक उपज खरीदने और इसे कम कीमतों पर बेचने के लिए और कदम उठाएगी ताकि उपभोक्ता प्रभावित न हों। राशन की दुकानों के अलावा फार्म फ्रेश आउटलेट भी टमाटर बेच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Airtel-एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Airtel- एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन एआई आधारित वीडियो कॉल की मदद से रीयल-टाइम अभ्यास और अपनी जरूरतों के अनुरूप सीखने की सुविधा प्रदान करते हुए, यह साझेदारी भारत भर में लाखों लोगों को नई भाषाएं सीखने और उनमें दक्षता हासिल करने […]

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा UNN: भारत और बेल्जियम ने गुरुवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग विस्तारित करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष बार्ट डी वेवर ने खंडित वैश्विक […]