Team India reached the final of Women's Asia Cup

महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

 

नई दिल्ली। क्रिकेट के महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में आज भारत की टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बना ली। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 80 रन बनाए। भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से बॉलिंग में रेणुका सिंह ठाकुर ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए। रेणुका को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। इसके साथ ही रेणुका ने टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट भी पूरे कर लिए। वहीं, भारत की बल्लेबाज स्मृति मंधाना 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। स्मृति ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका साथ देते हुए भारत की ओपनर शैफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 26 रन बनाए। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना के अलावा कोई भी पिच पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। निगार सुल्ताना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। भारत की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। इससे पहले टूर्नामेंट की शुरुआत में भारतीय टीम नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हरा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]