PM Modi on NaMo App to launch skill, employment

पीएम मोदी ने नमो ऐप पर कौशल, रोजगार से जुड़ी बजट घोषणाओं के बारे में बताया

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप पर ‘बजट 2024 ब्लूप्रिंट’ साझा किया। इसमें रोजगार सृजन और कौशल से जुड़ी विभिन्न सरकारी घोषणाओं, योजनाओं और नई पहलों को सरल तरीके से समझाया गया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बजट 2024 का उद्देश्य रोजगार से जुड़ी नई प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से रोजगार पैदा करना, एक मजबूत कार्यबल का निर्माण और जॉब क्रिएटर्स को सक्षम बनाना है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, “कौशल पहल, इन-हाउस शिक्षा प्रोत्साहन और नवाचार समर्थन के माध्यम से यह एक संपन्न, कौशलपूर्ण भारत के लिए मंच तैयार करता है।” नमो ऐप पर ‘व्हाट्सएप इट’ सेक्शन में ‘बजट 2024 ब्लूप्रिंट’ उपलब्ध है। बजट समृद्ध और समावेशी भारत के लिए एक व्यापक खाका है। इसमें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए विशेष रूप से 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाएं सामूहिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, क्योंकि ये प्रोत्साहन को सीधे रोजगार सृजन के साथ जोड़ती हैं।

×
Date : 27 July 2024 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी ने नमो ऐप पर कौशल, रोजगार से जुड़ी बजट घोषणाओं के बारे में बताया
News Image

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप पर 'बजट 2024 ब्लूप्रिंट' साझा किया। इसमें रोजगार सृजन और कौशल से जुड़ी विभिन्न सरकारी घोषणाओं, योजनाओं और नई पहलों को सरल तरीके से समझाया गया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बजट 2024 का उद्देश्य रोजगार से जुड़ी नई प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से रोजगार पैदा करना, एक मजबूत कार्यबल का निर्माण और जॉब क्रिएटर्स को सक्षम बनाना है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, "कौशल पहल, इन-हाउस शिक्षा प्रोत्साहन और नवाचार समर्थन के माध्यम से यह एक संपन्न, कौशलपूर्ण भारत के लिए मंच तैयार करता है।" नमो ऐप पर 'व्हाट्सएप इट' सेक्शन में 'बजट 2024 ब्लूप्रिंट' उपलब्ध है। बजट समृद्ध और समावेशी भारत के लिए एक व्यापक खाका है। इसमें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए विशेष रूप से 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाएं सामूहिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, क्योंकि ये प्रोत्साहन को सीधे रोजगार सृजन के साथ जोड़ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]