Team The Rajasaab celebrates Ganesh Chaturthi on the horror

टीम द राजासाब ने भारत के सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर मनाई धूमधाम वाली गणेश चतुर्थी

टीम द राजासाब ने भारत के सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर मनाई धूमधाम वाली गणेश चतुर्थी

Mumbai: साल की सबसे धमाकेदार पैन-इंडियन फिल्मों में शुमार द राजासाब, जिसमें रिबेल स्टार प्रभास हैं लीड में, दर्शकों को हॉरर-फैंटेसी की ऐसी सैर कराने वाली है जैसी भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी। जैसे ही पूरे देश ने गणपति बप्पा का स्वागत श्रद्धा और जोश से किया, वैसे ही द राजासाब की टीम ने भी बप्पा का जोरदार स्वागत किया भारत के सबसे बड़े हॉरर-फैंटेसी सेट पर।


प्रोडक्शन हाउस ने झलकियाँ शेयर कीं, जिनमें भव्य हवेली सेट के बीचोंबीच सजे-धजे गणपति बप्पा विराजमान नज़र आए। डायरेक्टर मारुति, कास्ट और क्रू संग पूरी परंपरा से पूजा-अर्चना करते दिखे। एक और दिल छू लेने वाली तस्वीर में पूरी टीम बप्पा संग पोज़ देती नज़र आई और माहौल पूरा त्योहार वाला हो गया। शूटिंग शेड्यूल की भागदौड़ के बावजूद टीम ने बप्पा को गरमजोशी से स्वागत कर खास अंदाज़ में गणेशोत्सव मनाया।
मारुति के निर्देशन और पीपल मीडिया फैक्ट्री के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का म्यूज़िक थमन एस. ने दिया है। प्रभास के साथ फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी धमाल मचाने वाले हैं। यह पैन-इंडिया एंटरटेनर तेलुगु, हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम पं. हृदयनाथ मंगेशकर और प्रसाद ओक को व्ही. शांताराम पुरस्कार, सलीम खान के लिए हेलेन ने ग्रहण किया राज कपूर जीवनगौरव सम्मान. मुंबई। मराठी सिनेमा की समृद्ध परंपरा, प्रतिभा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित […]

दोस्ती, प्यार और ढेर सारी गड़बड़ियां, ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर हुए रिलीज़, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दोस्ती, प्यार और ढेर सारी गड़बड़ियां, ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर हुए रिलीज़, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर   Fetching content Mumbai: भारतीय एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोन्ट बी शाय’ का ट्रेलर रिलीज़ […]