Terrorists can be dragged to India - Amit Shah

दुनिया के किसी भी कोने में छिपे आतंकवादियों को घसीट कर भारत लाया जा सकता है – अमित शाह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दिशा-निर्देश में देश की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को आज इतना ताकतवर बना दिया गया है कि अब दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों और आतंकवादियों को घसीट कर भारत लाया जा सकता है। अमित शाह ने पिछले साल अगस्त में ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को देश या विदेश में छिपे अपराधियों और आतंकवादियों का कानूनी रूप से पीछा करने व उन्हें घसीट लाने का सख्त निर्देश दिया था। अमित शाह की कुशल नीतियों और प्रयासों ने देश और दुनिया की सुरक्षा एजेंसियों को एक मंच पर लाने का कार्य किया है, जिसका नतीजा है कि अब वह दौर नहीं रहा, जब भारत में जुर्म करने के बाद अपराधी विदेशों में छुप कर खुद को बचा लेते थे। दिल्ली के लिए नासूर बन चुके गोगी गैंग का मुखिया दीपक बॉक्सर ने भी जनवरी, 2023 में फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने का रास्ता अपनाया था। वह डॉन्की रूट अपनाकर अलग-अलग देशों के रास्ते मैक्सिको तक जा पहुँचा था। हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और डकैती के मामलों में नामजद वह देश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है। शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने अमेरिका के लीगल टीम और अमेरिकी दूतावास के साथ मिलकर दीपक बॉक्सर को धर दबोचने की योजना पर तेजी से काम शुरू किया। गृह मंत्रालय की नीतियों के तहत अब तक आपराधिक गतिविधियों में शामिल 250 लोगों सहित हाल में 50 और अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गैंगस्टर को पकड़ने के लिए देश के बाहर एक सफल ऑपरेशन चलाने वाले शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मैक्सिको पुलिस और अमेरिकन एजेंसी एफबीआई की मदद से खतरनाक भगोड़े अपराधी दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से गिरफ्तार कर भारत लाना इस दिशा में एक बड़ी सफलता है। पिछले 9 वर्षों से जिस प्रकार अपराध और आतंकवाद पर लगाम लगाकर अपराधियों और आतंकवादियों के मंसूबे को ध्वस्त किया जा रहा है, उससे साबित होता है कि अमृतकाल में देश की कमान सुरक्षित हाथों में है।

×
Date : 15 April 2023 Posted By : EDITOR
दुनिया के किसी भी कोने में छिपे आतंकवादियों को घसीट कर भारत लाया जा सकता है – अमित शाह
News Image

दुनिया के किसी भी कोने में छिपे आतंकवादियों को घसीट कर भारत लाया जा सकता है - अमित शाह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दिशा-निर्देश में देश की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को आज इतना ताकतवर बना दिया गया है कि अब दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों और आतंकवादियों को घसीट कर भारत लाया जा सकता है। अमित शाह ने पिछले साल अगस्त में ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को देश या विदेश में छिपे अपराधियों और आतंकवादियों का कानूनी रूप से पीछा करने व उन्हें घसीट लाने का सख्त निर्देश दिया था। अमित शाह की कुशल नीतियों और प्रयासों ने देश और दुनिया की सुरक्षा एजेंसियों को एक मंच पर लाने का कार्य किया है, जिसका नतीजा है कि अब वह दौर नहीं रहा, जब भारत में जुर्म करने के बाद अपराधी विदेशों में छुप कर खुद को बचा लेते थे। दिल्ली के लिए नासूर बन चुके गोगी गैंग का मुखिया दीपक बॉक्सर ने भी जनवरी, 2023 में फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने का रास्ता अपनाया था। वह डॉन्की रूट अपनाकर अलग-अलग देशों के रास्ते मैक्सिको तक जा पहुँचा था। हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और डकैती के मामलों में नामजद वह देश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है। शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने अमेरिका के लीगल टीम और अमेरिकी दूतावास के साथ मिलकर दीपक बॉक्सर को धर दबोचने की योजना पर तेजी से काम शुरू किया। गृह मंत्रालय की नीतियों के तहत अब तक आपराधिक गतिविधियों में शामिल 250 लोगों सहित हाल में 50 और अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गैंगस्टर को पकड़ने के लिए देश के बाहर एक सफल ऑपरेशन चलाने वाले शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मैक्सिको पुलिस और अमेरिकन एजेंसी एफबीआई की मदद से खतरनाक भगोड़े अपराधी दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से गिरफ्तार कर भारत लाना इस दिशा में एक बड़ी सफलता है। पिछले 9 वर्षों से जिस प्रकार अपराध और आतंकवाद पर लगाम लगाकर अपराधियों और आतंकवादियों के मंसूबे को ध्वस्त किया जा रहा है, उससे साबित होता है कि अमृतकाल में देश की कमान सुरक्षित हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई

📰 Generate e-Paper Clip चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया। यह बदलाव संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों […]

इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश

📰 Generate e-Paper Clip इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश यरुशलम। इजरायल में त्रिशंकु संसद बनने के बाद चुनाव में गड़बड़ी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ही कर दी थी। ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि चुनाव […]