The date of assembly elections in Jammu and Kashmir

कभी भी हो सकता है जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान

श्रीनगर – जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का कभी ऐलान किया जा सकता है. इसे लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात कर रहे हैं. भाजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा शनिवार को पुंछ के मेंढर में पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात की. यह दौरा उनका लोगों से इलेक्शन मेनिफेस्टो पर विचार करने पर आधारित था क्योंकि राजौरी पुंछ में वो इलेक्शन मेनिफेस्टो के सदस्य हैं.
श्याम लाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो गलती पहले की थी, अब वो नहीं करेगी. आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी. बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहा. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराएंगे.
उन्होंने कहा कि कई अंदरूनी ताकतें सोचती हैं कि हम चुनावों को प्रभावित कर देंगे. हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के लोग विभाजनकारी ताकतों को उचित जवाब देंगे. सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं. कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र, शांति और सद्भावना को चुना है. प्रत्याशियों की भागीदारी और वोट प्रतिशत के मापदंड यहां के लोगों ने तय किए हैं. अब हम हमारे सामने उस स्टैंडर्ड को आगे बढ़ाने की चुनौती है. आप ने जो बुनियाद बनाई है उस पर अब बुलंद इमारत सजानी है. नई मंजिल और नए आसमान को पाना है.
फारूक अब्दुल्ला करेंगे चिनाब घाटी का दौरा
दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर में ‘जल्द से जल्द’ विधानसभा चुनाव कराए जाने की निर्वाचन आयोग की घोषणा के एक दिन बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने शनिवार को कहा कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने और मजबूत चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है. नेकां के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करने के लिए जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों वाली चिनाब घाटी का दौरा करने वाले हैं.
×
Date : 11 August 2024 Posted By : EDITOR
कभी भी हो सकता है जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान
News Image

कभी भी हो सकता है जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान
श्रीनगर - जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीख का कभी ऐलान किया जा सकता है. इसे लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. भाजपा के नेता भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जनता से मुलाकात कर रहे हैं. भाजपा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री श्याम लाल शर्मा शनिवार को पुंछ के मेंढर में पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात की. यह दौरा उनका लोगों से इलेक्शन मेनिफेस्टो पर विचार करने पर आधारित था क्योंकि राजौरी पुंछ में वो इलेक्शन मेनिफेस्टो के सदस्य हैं.
श्याम लाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो गलती पहले की थी, अब वो नहीं करेगी. आगामी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी. बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहा. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव कराएंगे.
उन्होंने कहा कि कई अंदरूनी ताकतें सोचती हैं कि हम चुनावों को प्रभावित कर देंगे. हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के लोग विभाजनकारी ताकतों को उचित जवाब देंगे. सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने के पक्ष में हैं. कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र, शांति और सद्भावना को चुना है. प्रत्याशियों की भागीदारी और वोट प्रतिशत के मापदंड यहां के लोगों ने तय किए हैं. अब हम हमारे सामने उस स्टैंडर्ड को आगे बढ़ाने की चुनौती है. आप ने जो बुनियाद बनाई है उस पर अब बुलंद इमारत सजानी है. नई मंजिल और नए आसमान को पाना है.
फारूक अब्दुल्ला करेंगे चिनाब घाटी का दौरा
दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर में ‘जल्द से जल्द’ विधानसभा चुनाव कराए जाने की निर्वाचन आयोग की घोषणा के एक दिन बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने शनिवार को कहा कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने और मजबूत चुनावी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है. नेकां के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करने के लिए जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों वाली चिनाब घाटी का दौरा करने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]