Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा!
Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा!
Mumbai: अगर आप IPO में पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आने वाला हफ्ता थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार कोई नया IPO सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुल रहा है, यानी निवेशकों को नई एंट्री का मौका फिलहाल नहीं मिलेगा। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि बाजार शांत रहने वाला है।
पिछले हफ्ते चार बड़े IPO ने मिलकर करीब ₹3,791 करोड़ जुटाए थे, जिससे साफ है कि प्राथमिक बाजार में अच्छी एक्टिविटी बनी हुई है। अब नए IPO भले न आएं, लेकिन कई कंपनियां इस हफ्ते शेयर बाजार में लिस्ट होकर अपनी शुरुआत जरूर करेंगी, यानी निवेशकों की नजर अब लिस्टिंग पर टिकी रहने वाली है।
इस हफ्ते नहीं खुलेगा कोई नया इश्यू
आने वाले हफ्ते में कोई नया IPO सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुलेगा। यह थोड़ा ब्रेक जैसा है, जहां निवेशक पिछले IPOs के प्रदर्शन को देख सकेंगे और अपनी रणनीति बना पाएंगे।
इन 6 कंपनियों की होगी एंट्री
असली रौनक लिस्टिंग वाले दिन दिखेगी। इस हफ्ते कुल 6 कंपनियां शेयर बाजार में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन (CMPD): इस मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग सोमवार, 30 मार्च को BSE और NSE पर होगी। जिन लोगों को शेयर अलॉट हुए हैं, उनकी नजरें कल सुबह के ओपनिंग बेल पर टिकी होंगी।
अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स): इस आईपीओ का अलॉटमेंट 30 मार्च को फाइनल होगा और इसके शेयर 2 अप्रैल को मार्केट में लिस्ट होंगे।
Powerica और Sai Parenteral’s: इन दोनों ही कंपनियों के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इनका अलॉटमेंट सोमवार को फाइनल होने की उम्मीद है और लिस्टिंग 2 अप्रैल को तय की गई है।
