The iQube and Orbiter scooters are receiving a tremendous

स्कूटर आईक्यूब और ऑर्बिटर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब और नए लॉन्च हुए ऑर्बिटर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मौजूदा स्थिति यह है कि हर महीने करीब 40,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन होने के बावजूद डिमांड पूरी करना मुश्किल हो रहा है। टीवीएस मोटर कंपनी के सीईओ और डायरेक्टर केएन राधाकृष्णन ने क्यू3 एफवाय 26 की अर्निंग्स कॉल के बाद बताया कि कंपनी अपने ईवी पोर्टफोलियो की कैपेसिटी रिव्यू कर रही है। उन्होंने कहा कि आईक्यूब और ऑर्बिटर दोनों की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है और ये दोनों स्कूटर अलग-अलग कस्टमर सेगमेंट को टारगेट कर रहे हैं। आईक्यूब जहां कंपनी की ईवी सेल्स का मुख्य आधार बना हुआ है, वहीं ऑर्बिटर को उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं और बेहतर रेंज को प्राथमिकता देते हैं। फिलहाल टीवीएस हर महीने आईक्यूब की लगभग 30,000 यूनिट्स और ऑर्बिटर की करीब 10,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन कर रही है।
राधाकृष्णन के मुताबिक, जैसे-जैसे कंपोनेंट सप्लाई स्थिर होगी, कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए ईवी कैपेसिटी बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और इसके लिए अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। हालांकि हाल के महीनों में रेयर-अर्थ मैग्नेट की उपलब्धता को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आई थीं, जिसके कारण तिमाही के कुछ हिस्सों में प्रोडक्शन प्रभावित हुआ। इसके बावजूद क्यू 3 एफवाय 26 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में 40 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की और बिक्री का आंकड़ा 1.06 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया।

×
Date : 03 February 2026 Posted By : EDITOR
स्कूटर आईक्यूब और ऑर्बिटर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]