The journey of devotees going to Mata Vaishno Devi

Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे ने दी बड़ी सुविधा…

 

Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे ने दी बड़ी सुविधा…

नई दिल्ली – उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से हरिद्वार के बीच 2 ट्रिप में चलेगी।
ट्रेन संख्या 04676/04675
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से हरिद्वार विशेष रेलगाड़ी:
ट्रेन संख्या 04676
प्रस्थान: श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 01 सितंबर 2024 (रविवार) को शाम 18:10 बजे
पहुंच: हरिद्वार में अगले दिन सुबह 06:30 बजे
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04675
प्रस्थान: हरिद्वार से 02 सितंबर 2024 (सोमवार) को रात 21:00 बजे
पहुंच: श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में अगले दिन सुबह 11:30 बजे
स्टेशन ठहराव:
यह विशेष रेलगाड़ी अपने मार्ग में शहीद कप्तान तुषार महाजन, जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर और रुड़की स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इस विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए किया गया है, जिससे उन्हें सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर यात्रा करने में आसानी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा -टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव -नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं और […]