The largest funeral procession in history, attended by tens of

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

-अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक

-सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा

तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सात दिनों तक चले शोक कार्यक्रमों और अंतिम यात्रा में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। यदि यह आंकड़ा आधिकारिक रूप से प्रमाणित होता है, तो इसे इतिहास के सबसे बड़े जनाजों में गिना जाएगा।
अंतिम संस्कार के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मशहद पहुंचे। इससे पहले तेहरान, क़ोम, नजफ, कर्बला और मशहद सहित कई शहरों में शोक सभाएं और अंतिम यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भारी जनसैलाब उमड़ा। इस बीच, ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई अंतिम संस्कार के दौरान सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आए। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के दौरान युद्ध की शुरुआत में उनके घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में ईरानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद पूरे ईरान में राष्ट्रीय शोक का माहौल रहा। धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और प्रमुख शहरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

×
Date : 12 July 2026 Posted By : EDITOR
इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]