The loving couple committed suicide by hanging themselves

प्रेमी युगल ने एक ही फंदे पर लटक कर दी जान, 12 दिन पहले हुई थी प्रेमिका की शादी

प्रेमी युगल ने एक ही फंदे पर लटक कर दी जान, 12 दिन पहले हुई थी प्रेमिका की शादी

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सकीट क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में सुबह लोगों ने दोनों के शव आम के पेड़ से लटके देखे, जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। गांव के प्रधान वागीश कुमार के अनुसार, वीरपाल (33) और नीतू (22) बचपन से एक-दूसरे के करीब थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग-अलग जाति से होने के कारण उनके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वीरपाल लोधी समाज से था, जबकि नीतू अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से थी। वीरपाल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे, जबकि नीतू की शादी महज 12 दिन पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक नीतू शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई थी। दो दिन पहले वह एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी, लेकिन इसके बाद कब वह वीरपाल से मिली, यह किसी को पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]