The National Herald case was completely fabricated and driven

नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित था

नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित था

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा-अब पीएम मोदी और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेशनल हेराल्ड मामले में आए ताजा फैसले के बाद बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित था। खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम और परेशान करने के उद्देश्य से इस मामले को उछाला गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खड़गे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा की गई थी और आजादी की लड़ाई में इसका ऐतिहासिक योगदान रहा। इसके बावजूद बीजेपी सरकार ने इस प्रतिष्ठित अखबार को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कोई सच्चाई नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने इसे राजनीतिक हथियार बनाकर कांग्रेस नेताओं को परेशान किया।
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए लगातार विपक्षी नेताओं पर ईडी जैसी जांच एजेंसियों के जरिए मामले दर्ज करवा रही है। बीजेपी ने डर और दबाव की राजनीति के जरिए लोगों को अपने पक्ष में किया और इस आधार पर सरकारें बनाईं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। इस मामले में कोर्ट के फैसले ने बीजेपी की राजनीति को बेनकाब कर दिया है। अब फैसला न्याय के पक्ष में आया है, सत्य की जीत हुई है। हम इस फैसले का दिल से स्वागत करते हैं। खड़गे ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में फैसला आने के बाद अब पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें एक राजीनामा देना चाहिए कि भविष्य में वे लोगों को सताने का काम नहीं करेंगे।
वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम देश की सड़कों पर इस पॉलिटिकल बदले की कार्रवाई का पर्दाफाश करेंगे। पिछले सात सालों से कांग्रेस पार्टी को ईडी से लगातार परेशान किया जा रहा है। बदले की पॉलिटिक्स के जरिए हमारी सीनियर लीडरशिप को टारगेट किया जा रहा है और इससे हर कार्यकर्ता परेशान है। हम पूरे भारत में अपनी ताकत दिखाएंगे ताकि यह दिखा सकें कि कैसे केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को टारगेट करने के लिए ईडी का सिस्टमैटिक तरीके से गलत इस्तेमाल कर रही है। बता दें नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट ने मंगलवार को ईडी की ओर से दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने कोर्ट के इस फैसले को सच्चाई की जीत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]