reading Consulting Editor NDTV Jayanto Ghoshal

Madhya Pradesh – Indore : नई पीढ़ी सुनती और देखती है, लेकिन पढ़ने से दूर होती जा रही है : Consulting Editor NDTV जयंतो घोषाल

MP: नई पीढ़ी सुनती और देखती है, लेकिन पढ़ने से दूर होती जा रही है : Consulting Editor NDTV जयंतो घोषाल (Jayanto Ghoshal)

इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक जयंतो घोषाल ने कहा कि पत्रकारिता की नई पीढ़ी देखती है, सुनती है लेकिन पढ़ती नहीं है। यह पीढ़ी सोशल मीडिया को ही सबकुछ मान बैठी है। प्रिंट मीडिया का असर कम होने की वजह भी यही है। श्री घोषाल ( Consulting Editor NDTV Jayanto Ghoshal) स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरानी पीढ़ी के पत्रकार खूब पढ़ते थे और फिर असरकारक लिखते थे। लेकिन नई पीढ़ी नालेज बेस जर्नलिज्म को छोड़कर एआई, मेटा, जैमिनी, चेट-जीपीटी को सबकुछ मान बैठी है। बेहतर पत्रकारिता के लिए पुराने और नए दौर की अच्छी बातों को लेकर काम करना चाहिए।
पत्रकारिता के गिरते स्तर के सम्बन्ध में श्री घोषाल ने कहा कि हर दौर में लगता है कि पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है लेकिन इसमें नया कुछ नहीं है। हर दौर में अलग-अलग किस्म की चुनौतियाँ होती हैं। भ्रष्टाचार पहले भी था और अभी भी है। राजनीति का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। पं जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गाँधी से लेकर अनेक प्रधानमंत्रियों ने छोटे-मोटे भ्रष्टाचार के चलते बड़े-बड़े मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। अब बड़े भ्रष्टाचार भी मुद्दा नहीं बनते।


बिहार चुनाव में पीके की भूमिका महत्वपूर्ण
राजनीतिक विश्लेषक श्री घोषाल ने ( Consulting Editor NDTV Jayanto Ghoshal) कहा कि बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की भूमिका महत्वपूर्ण नजर आ रही है। हमेशा की तरह मुस्लिम और यादव वोट बैंक यादव परिवार की आरजेडी के साथ है। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को कम सीटें देकर सूझ-बूझ का परिचय दिया है। बीजेपी ने नितीश कुमार पर दबाव बनाकर अपना नियंत्रण बढाया है। इन तमाम हालातों के बावजूद उन्हें आज की तारिख में एनडीए गठबंधन आगे नज़र आ रहा है।
पं बंगाल में टीएमसी की सरकार बनना तय
पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहां अपने विस्तार के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है लेकिन इस बार भी वहां टीएमसी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि 30 साल तक राज करने वाली सीपीएम और देश की बड़ी पार्टी कांग्रेस का 294 सदस्यीय विधानसभा में एक भी सदस्य नहीं है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी ने अनेक जिलों में मंदिरों की स्थापना की है और नवदुर्गा पंडालों को मदद भी बढाई है।
राहुल गांधी मोदी के सामने बच्चे हैं
कांग्रेस के संदर्भ में श्री घोषाल (Consulting Editor NDTV Jayanto Ghoshal) ने कहा कि सोनिया गांधी की सूझ-बूझ से कांग्रेस अपना सर्वोच्च पा चुकी है। राहुल गांधी बेहतर इंसान है लेकिन राजनीति में असफल हैं। नरेन्द्र मोदी के सामने वे बच्चा है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को एंटी इनकम्बेंसी को न्यूट्रल करने का जादू आता है इसलिए आज भी विपक्ष के मंसूबे सफल होते नज़र नहीं आते। उन्होंने भाजपा संगठन की भी तारीफ करते हुए कहा कि चुनाव हारने के अगले दिन से ही उनका संगठन फिर से नए लक्ष्य को प्राप्त को करने की दिशा में बढ़ जाता है जबकि कांग्रेस में नामांकन के दिन तक सिर्फ फुट्टवल चलती रहती है।
बेहतर पत्रकारिता करने से किसने रोका…?
Consulting Editor NDTV Jayanto Ghoshal
गोदी मीडिया के संदर्भ में श्री घोषाल ने कहा कि हाल ही में उन्होंने अडानी समूह के एनडीटीवी में बतौर कंसल्टिंग एडिटर ज्वाइन किया है। छः माह के कार्यकाल में उन्हें कभी पक्षपात करने का संकेत भी नहीं दिया गया। मीडिया जगत में गोदी मीडिया की बातें खूब चलती हैं लेकिन किस पत्रकार को एक्सक्लूसिव स्टोरी करने से रोका गया है? पत्रकारों ने विशेष और खोजपरक पत्रकारिता ही बंद कर दी है। उन्होंने बताया कि सीईओ राहुल कँवर के नेतृत्व में एनडीटीवी पत्रकारिता के नए आयाम गढ़ने में लगा है। आने वाले समय में एनडीटीवी में कार्यक्रमों को लेकार कई बड़े बदलाव नज़र आयेंगे। प्रारम्भ में एनडीटीवी के कंसल्टिंग एडिटर जयंतो घोषाल एवं श्रीमती प्रज्ञापारमिता घोषाल का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट प्रवीण खारीवाल, मनोहर लिम्बोदिया, रवि चावला, पंकज क्षीरसागर, अभिषेक बडजात्या, संजय मेहता, समीर खान, मीना राणा शाह, रचना जौहरी, सोनाली यादव ने किया। यशवर्धन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी निःशक्तजन को वृत्तिकर से छूट को 31 मार्च 2030 तक निरंतर किये जाने की स्वीकृति 7 जिलों के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” परियोजना का किया अनुमोदन सिंगरौली […]

MP: उपलब्धियों के उत्सव से शुरू होती भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियाँ : राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: उपलब्धियों के उत्सव से शुरू होती भविष्य की बड़ी जिम्मेदारियाँ : राज्यपाल श्री पटेल गरीब और वंचितों का जीवन बेहतर बनाने में ज्ञान से करें सहयोग भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं से कहा कि आज का समारोह उनके जीवन की उपलब्धियों का उत्सव तो है, लेकिन […]