The Park Indore has been awarded the Best New Hotel title

The Park Indore : द पार्क इंदौर को ‘बेस्ट न्यू होटल’ का सम्मान; जीएम को मिला ‘आउटस्टैंडिंग जनरल मैनेजर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

इंदौर : होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (वेस्टर्न इंडिया) ने द पार्क, इंदौर को ‘बेस्ट न्यू होटल’ श्रेणी में सम्मानित किया है। यह पुरस्कार सेंट्रल इंडिया के तेजी से विकसित हो रहे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में होटल के योगदान के साथ-साथ उसकी उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता, डिज़ाइन सौंदर्य और अतिथि अनुभव को मान्यता देता है।
समारोह के दौरान होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (वेस्टर्न इंडिया) ने द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर  देबजीत बनर्जी को ‘आउटस्टैंडिंग जनरल मैनेजर ऑफ द ईयर’ के खिताब से भी सम्मानित किया। उन्हें होटल संचालन, टीम प्रबंधन, ब्रांड स्थापना और उद्योग मानकों को ऊँचा उठाने में उनके नेतृत्व के लिए सराहा गया। एसोसिएशन ने उल्लेख किया कि बहुत ही कम समय में द पार्क इंदौर ने उल्लेखनीय पहचान हासिल की है और शहर के प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी परिदृश्य को नया स्वरूप दिया है।

इस सम्मान को प्राप्त करने पर जनरल मैनेजर  देबजीत बैनर्जी ने कहा: “शुरुआत से ही द पार्क इंदौर का फोकस आधुनिक डिज़ाइन, उत्कृष्ट गैस्ट्रोनॉमी, सेवा नवाचार और स्थानीय सांस्कृतिक तत्वों के समन्वय पर रहा है, ताकि इंदौर आने वाले यात्रियों और कॉर्पोरेट वर्ग को एक नया और विशिष्ट अनुभव मिल सके। हमने आधुनिक डिज़ाइन, बेहतर फूड ऑफरिंग्स और तेज़ अतिथि सेवाओं पर काम किया, जो इंदौर जैसे तेजी से बढ़ते शहर की जरूरतों के अनुरूप हैं।
उद्घाटन के बाद से ही होटल बिज़नेस ट्रैवलर्स, पर्यटकों, कॉर्पोरेट इवेंट्स और सामाजिक आयोजनों के लिए एक पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरा है। यह उपलब्धि द पार्क इंदौर की पूरी टीम की प्रतिबद्धता और हमारे शहर इंदौर के सहयोग का परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी जुनून के साथ अतिथि अनुभव को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”

×
Date : 20 January 2026 Posted By : EDITOR
The Park Indore : द पार्क इंदौर को ‘बेस्ट न्यू होटल’ का सम्मान; जीएम को मिला ‘आउटस्टैंडिंग जनरल मैनेजर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

Bhopal : निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित

📰 Generate e-Paper Clip Bhopal : निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित भोपाल | भोपाल स्थित निर्वाचन भवन, मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर 2026 को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव एवं सहायक ग्रेड-1 श्रीमती हर्षा चंद्रवानी के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य […]