The Park Indore is here to celebrate Easter Flurys

The Park Indore : द पार्क इंदौर फ्लरीज़ में पारंपरिक अंदाज़ में ईस्टर मना रहा है

 

 

• बच्चों और परिवारों के लिए एग हंट एक्टिविटी की जाएगी

• चॉकलेट एग और बनी के आकार के आइसिंग डेकोर के साथ स्पेशल डेज़र्ट काउंटर

इंदौर : इंदौर का सबसे नया प्रीमियम बुटीक होटल, द पार्क इंदौर शहर में अपना पहला ईस्टर मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें कई खास मस्ती भरे गेम्स और एक्टिविटीज कराई जाएँगी। इस खास दिन के लिए होटल में खास सजावट की गई है और इंदौर के लिए एक विशेष ईस्टर ब्रंच भी है। द पार्क इंदौर अपनी प्रीमियम पेटिसरी और बेकरी फ्लरीज़ में इस खास त्यौहार को मनाने जा रहा है।
फ्लरीज़ पर 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक ईस्टर गुडीज़ को ख़रीदा जा सकता है।
द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर, श्री देबजीत बनर्जी ने कहा – “ईस्टर एक पारंपरिक त्योहार है, जिसे बच्चे गूडीज़ के साथ मनाना पसंद करते हैं और फ्लरीज़ इन्हीं गूडीज़ का स्विस फ्लेवर और वर्शन लेकर आए हैं। इंदौर के लोगों को पारंपरिक ईस्टर दावत का स्वाद और अनुभव देने के लिए, हमने 17 अप्रैल को एक ईस्टर ब्रंच भी रखा है। इस त्योहार को मस्ती भरे अंदाज़ में मनाने के लिए हमने रेस्टोरेंट में एग हंट एक्टिविटी भी रखी है, जिसमें हम रेस्टोरेंट में रंग-बिरंगे सजे हुए अंडे छिपाएंगे और बच्चों को उन्हें खोजने के लिए कहेंगे। जिस बच्चे को सबसे ज्यादा ईस्टर एग मिलेंगे उसे एक मजेदार पुरस्कार दिया जायेगा और जो बच्चा विशेष गोल्डन एग ढूंढेगा उसे बंपर पुरस्कार मिलेगा। इस गतिविधि का उद्देश्य एकता और मित्रता की भावना को बढ़ाना है,जो ईस्टर को मनाने के पीछे मुख्य कारण है।”
रेस्टोरेंट में ईस्टर ब्रंच के एक हिस्से में पारंपरिक इंग्लिश डिशेस वाले एक विशेष ईस्टर मेनू भी होगा। ईस्टर बुफे दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
ईस्टर ब्रंच के लिए मेनू के बारे में जानकारी देते हुए शेफ गौरव मल्होत्रा ने कहा, मेनू में बच्चों को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर वफ़ल और पैनकेक स्टेशन और फ्लेवर्ड ब्रेड रखी गई है। हमारे पास क्लासिक लेमन मेरिंग्यू पाई, चीज़ केक एग, केक बटर ब्लौंडीज, ईस्टर एग ओरियो ट्रफल्स, कैरट पैच चीज़ केक, बनाना पुडिंग बार्स, कैरट केक ब्रेड, कैरट केक, चॉकलेट और स्ट्राबेरी चीज़ केक, लेमन ब्लूबेरी मूस केक और हॉट क्रॉस बन जैसे कुछ विशेष डेसर्ट भी होंगे। इन सभी को विशेष रूप से पारंपरिक ईस्टर शैली में बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]