The Rajya Sabha Secretariat has listed all seven AAP MPs under

राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज

-राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 पर पहुंची

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी में हुई बगावत के बाद राज्यसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आप से अलग हुए सभी सात सांसदों को अब औपचारिक तौर पर बीजेपी का हिस्सा मान लिया गया है। राज्यसभा सचिवालय ने इन सभी सांसदों को बीजेपी के खाते में दर्ज कर दिया है, जिससे उच्च सदन का समीकरण बदल गया है। इस फैसले के बाद आप की ताकत राज्यसभा में सिमटकर गई है। अब पार्टी के पास महज तीन सांसद बचे हैं। इनमें एक सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल पंजाब से हैं, जबकि दो सदस्य संजय सिंह और नारायण दास गुप्ता दिल्ली से आते हैं।
वहीं 245 सदस्यीय राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 पर पहुंच गई है, जो बहुमत से महज 9 अंक पीछे है। वहीं एनडीए की बात करें तो उसके सदस्यों की संख्या 153 पर पहुंच गई है।
बता दें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी के साथ जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही उनकी सदस्यता और राजनीतिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। अब राज्यसभा सचिवालय के इस कदम ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है कि ये सभी सांसद बीजेपी खेमे में शामिल माने जाएंगे। इस घटनाक्रम को आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे न सिर्फ उसकी संसदीय ताकत घटी है, बल्कि राजनीतिक संदेश भी गया है कि पार्टी के अंदर असंतोष है। वहीं, बीजेपी के लिए यह एक अहम बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे राज्यसभा में उसका प्रभाव और मजबूत हुआ है।

×
Date : 28 April 2026 Posted By : EDITOR
राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में हुए कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार […]