कृषि कानूनों की वापसी केंद्र सरकार के अहंकार की हार : शशि थरूर - Update Now News

कृषि कानूनों की वापसी केंद्र सरकार के अहंकार की हार : शशि थरूर

 

रांची। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष एवं तिरुअनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कहा है कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी केंद्र की भाजपा सरकार की अहंकार की हार है। यह सरकार मान बैठी थी कि चुनाव जीतने से उसे अपनी मर्जी से कोई भी फैसला लेने और कुछ भी करने का अधिकार मिल गया है। लोकतंत्र ऐसे नहीं चलता है। जनता की भावनाओं और उनके हितों को समझना जरूरी होता है। थरूर शुक्रवार को रांची के 50 किमी दूर मुरहू नामक स्थान पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीते एक साल से दिल्ली से लेकर देश के विभिन्न इलाकों में सत्याग्रह कर रहे किसानों के संकल्प की आज जीत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के तमाम लोग सरकार को किसानों की जायज मांगों के बारे में समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। नोटबंदी जैसे फैसले से भी देश के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की परेशानियों को समझने को कभी तैयार नहीं हुई। थरूर ने कहा कि आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है और जिस तरह उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया था, उसी तरह किसानों ने अपने संघर्ष और सत्याग्रह की बदौलत सरकार को झुका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]