The Swadeshi Haat was adorned in madhya pradesh indore

Madhya Pradesh – Indore: स्वदेशी हाट स्वदेशी रंग में रंगा, देशभर से आए कारीगर

Madhya Pradesh – Indore: स्वदेशी हाट स्वदेशी रंग में रंगा, देशभर से आए कारीगर

कश्मीर से कन्याकुमारी और उत्तर से दक्षिण तक के कारीगरों का हुनर एक छत के नीचे

इंदौर। देश के 27 राज्यों के स्थानीय कलाकारों और कारीगरों के द्वारा निर्मित अद्भुत वस्तुओं को विजयनगर चौराहे के समीप स्थित मैदान में देखने को खरीदने के लिए लोगों हुजूम उमड़ रहा है। अखिल भारतीय स्वदेशी संघ के तत्वाधान में मध्यप्रदेश समग्र सेवा संघ द्वारा राष्ट्रीय विराट स्वदेशी हाट राष्ट्रीय स्वदेशी संघ के अध्यक्ष राजेश पोरवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य कलाकारों के हुनर को प्रोत्साहन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी विचारों को प्रबल बनाने हेतु जनजागरण करना भी है। स्वदेशी हाट में आगामी दिनों मेंप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्रीगण कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे स्वदेशी हाट में राज्यपाल मंगू भाई पटेल समापन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। अभा स्वदेशी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पोरवाल ने बताया कि 2005 में चिमनबाग मैदान पर पहला मेला लगाया था। तब से यह क्रम प्रदेश के प्रमुख शहरों में जारी है। इस बार यहां 27 राज्यों के लघु उद्यमी कलाकार 300 स्टॉल में अपने क्षेत्र की गृह उपयोगी, सजावटी सामान विक्रय के लिये लाएंगे। इनमें वो कलाकार भी होंगे जिन्हें उनके हुनर के कारण सरकार ने पद्मश्री से अलंकृत भी किया है। इस राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अपनेपन के स्वदेशी भाव के साथ जन-जन के लिए देश के सभी प्रांतों से आये कलाकारों के एक से एक इनोवेटिव स्वदेशी उत्पादों को इंदौर की जनता को उपलब्ध कराने एवं भारतीय संस्कृति को प्रचारित प्रसारित करने हेतु यह मेला आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]

MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश साझा विरासत के साथ बढ़ रहे हैं आगे दृढ़ संकल्प और सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू […]