Bhool Chuk Maaf Rajkummar Rao Wamiqa Gabbi reached Indore

MP: इंदौर पहुंची ‘भूल चूक माफ’ की टीम, राजकुमार राव और वामिका गब्बी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

MP: इंदौर पहुंची ‘भूल चूक माफ’ की टीम, राजकुमार राव और वामिका गब्बी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

– 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘भूल चूक माफ’

– टाइम लूप के साथ हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म

– फैमिली ड्रामा है ‘भूल चूक माफ’, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को आएगी पसंद

– राजकुमार बोले: “मध्यप्रदेश और इंदौर मेरे दिल के बेहद करीब हैं, हर बार यहां आकर अपनापन महसूस होता है”

इंदौर । राजकुमार राव हमेशा से ही विविधतापूर्ण विषयों और कहानियों पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में नए प्रयोग, विभिन्न जॉनर का मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों और भी बेहतरीन सिनेमा अनुभव देता है। इसी कड़ी में अब एक और खास फैमिली कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ‘भूल चूक माफ’ की टीम आज इंदौर पहुंची, जहां फिल्म के मुख्य कलाकार राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने स्थानीय मीडिया से संवाद किया। इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने फिल्म की कहानी, अपने अनुभवों और इंदौर से जुड़े अपने खास रिश्ते को साझा किया।
फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा, “‘भूल चूक माफ’ एक अनोखी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है और जिसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी एक दिलचस्प टाइम लूप पर आधारित है, जिसमें दूल्हे की ज़िंदगी में शादी की तारीख कभी आ ही नहीं पाती। यह एक नया और अनोखा कॉन्सेप्ट है जिसे पहली बार हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म हंसी और हैरानी दोनों से भरपूर अनुभव देगी। फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।*”
राजकुमार ने इंदौर और मध्यप्रदेश के साथ अपने रिश्ते पर कहा, “भारत की असली कहानियां आज भी कस्बों और गांवों में बसती हैं, और ‘भूल चूक माफ’ भी ऐसी ही एक कहानी है जो दर्शकों को अपनापन महसूस कराएगी। मध्यप्रदेश और खासकर इंदौर से मेरा एक खास रिश्ता है। हमने ‘स्त्री’ जैसी फिल्म की शूटिंग यहीं की थी, और यहां के लोग, यहां की वाइब मुझे बेहद पसंद है। इस फिल्म की शूटिंग बनारस में हुई है, लेकिन इसकी कहानी पूरे देश से जुड़ती है। पहली बार हिंदी सिनेमा में टाइम लूप का कॉन्सेप्ट आ रहा है, और मुझे भरोसा है कि यह दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। इंदौर वालों के पास हर समस्या का कोई न कोई नुस्खा जरूर होता है—हो सकता है इस टाइम लूप का भी कोई नुस्खा यहीं से मिल जाए!”
वामिका गब्बी, जो इस फिल्म से पहली बार कॉमेडी में कदम रख रही हैं, ने कहा, “थ्रिलर और ड्रामा के बाद यह मेरी पहली कॉमेडी फिल्म है। शुरुआत में थोड़ी नर्वस थी, लेकिन शूटिंग के दौरान बहुत मज़ा आया। हमने इस फिल्म में दिल से मेहनत की है, और इसकी कहानी बेहद खूबसूरत और दिल को छूने वाली है। इस तरह की कहानियों को पर्दे पर लाना किसी भी कलाकार के लिए खास अनुभव होता है।”
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। दर्शकों को इसमें कॉमेडी, ड्रामा और एक अनोखे टाइम लूप के ज़रिए बिल्कुल नया सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है। इंदौर में हुए इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान राजकुमार राव और वामिका गब्बी को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए। स्थानीय मीडिया और दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर और स्टारकास्ट को लेकर उत्सुकता ज़ाहिर की। कलाकारों ने फैन्स के साथ बातचीत की, फोटो खिंचवाए और इंदौर की गर्मजोशी का दिल से धन्यवाद किया। इवेंट में दिखा उत्साह यह दिखाता है कि दर्शक ‘भूल चूक माफ’ जैसी नई सोच और मनोरंजन से भरपूर कहानियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : CM डॉ. मोहन यादव प्रदेश में अन्य प्रदेशों के साथ आदान-प्रदान से बढ़ रही है वन्य जीवों की विविधता विद्यार्थियों को वन और वन्य जीवों से परिचित कराने वाले अनुभूति कार्यक्रम का किया जाए विस्तार Bhopal : मुख्यमंत्री […]

MP: आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में प्रदेश की होगी अहम भूमिका, 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य एमएसएमई औद्योगिक विकास की बैक बोन, मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में है […]