The Trial Pyaar Kaanoon Dhokha Season 2

प्यार, कानून और धोखे की जंग —’द ट्रायल: प्‍यार, कानून, धोखा सीज़न 2

प्यार, कानून और धोखे की जंग —’द ट्रायल: प्‍यार, कानून, धोखा सीज़न 2’ में काजोल ने की और भी दमदार अंदाज़ में वापसी

~ बनिजय एशिया द्वारा निर्मित और उमेश बिस्ट के निर्देशन में बना शो, 19 सितंबर 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर स्ट्रीम होगा~

मुंबई: बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल: प्यार, क़ानून, धोखा’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। शो में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में काजोल की वापसी पहले से भी ज़्यादा दमदार, गहन और भावनाओं से भरी नज़र आ रही है। उमेश बिष्ट के निर्देशन और बनिजय एशिया के निर्माण में बना यह शो 19 सितम्बर 2025 से जियोहॉटस्टार पर विशेष तौर पर स्ट्रीम होगा। कोर्टरूम ड्रामा और निजी संघर्षों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह नया सीजन धोखे, महत्वाकांक्षा और खुद की तलाश की कहानी के साथ भावनात्मक गहराई का शानदार संगम पेश करेगा।

कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहाँ सीज़न 1 खत्म हुआ था। पति के भ्रष्टाचार घोटाले के बाद नोयोनिका ने वकालत की दुनिया में कदम रखा था। अब वह एक मजबूत वकील और समर्पित माँ बन चुकी है। लेकिन सीज़न 2 में उसकी ज़िंदगी पेशेवर और निजी दोनों स्तरों पर बिखरने लगती है। पति की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा परिवार को तोड़ने की कगार पर ले आती है, वहीं लॉ फर्म के भीतर साज़िशें और छिपे एजेंडे उसकी लड़ाई को और मुश्किल बना देते हैं। इसके बीच एक जटिल प्रेम त्रिकोण उसे और उलझा देता है।

प्यार और क़ानून, भरोसा और सच्चाई के बीच फंसी नोयोनिका ऐसे तूफ़ान में घिर जाती है जहाँ हर फ़ैसला असंभव लगता है। अब उसके सामने ज़िंदगी का सबसे बड़ा सवाल खड़ा है – क्या वह उसी जीवन के प्रति वफ़ादार रहेगी जिसे अब तक जीती आई है, या फिर सब कुछ दांव पर लगाकर ख़ुद को चुनने का साहस जुटाएगी?

काजोल के साथ इस सीरीज़ में कलाकारों की एक मज़बूत टीम भी नज़र आने वाली है जिसमें जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा शामिल हैं। ये दमदार कलाकार मिलकर ऐसा सीज़न रचने वाले हैं जो हर सीमा को लांघते हुए दर्शकों को एक यादगार अनुभव देगा।

काजोल ने अपने किरदार नोयोनिका सेनगुप्ता की वापसी को लेकर कहा, “ट्रेलर तो उस भावनात्मक तूफ़ान की बस एक झलक है, जिसमें नोयोनिका उतरने वाली है। इस बार की कहानी और भी गंभीर, तीखी और निजी हो गई है। वह अब केवल कानूनी जंग नहीं लड़ रही, बल्कि अपनी पूरी दुनिया को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। नोयोनिका की सबसे बड़ी ताक़त यही है कि उसके पास सभी सवालों के जवाब नहीं होते, फिर भी वह हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है और अपने दिल की सुनती है। उसके किरदार में लौटना मेरे लिए किसी पुराने ज़ख़्म को फिर से छूने जैसा था। सीज़न 2 सिर्फ़ कहानी का आगे बढ़ना नहीं, बल्कि एक बड़े सच के सामने आने जैसा है। मुझे यक़ीन है कि दर्शक इस तूफ़ान को पूरी तरह महसूस करेंगे।”

निर्देशक उमेश बिष्‍ट ने कहा, “सीज़न 2 में हम नोयोनिका की भावनाओं और कहानी को और भी गहराई से दिखाना चाहते थे। निर्देशन की चुनौती यह थी कि कानूनी ड्रामा की इंटेंसिटी और उनके भीतर चल रहे संघर्ष के बीच संतुलन बना रहे। यह ताक़त, पहचान और अपने हक़ के लिए खड़े होने की क़ीमत की कहानी है, ख़ासकर एक औरत के नज़रिए से। हमने हर फ्रेम में उसी गहराई को उतारने की कोशिश की है।”

जियोस्‍टार के आलोक जैन ने कहा, “हम ऐसा कंटेंट यूनिवर्स बना रहे हैं जिसमें गहरी और साहसिक कहानियाँ सिनेमाई स्तर पर पेश हों। ‘द ट्रायल: प्यार, क़ानून, धोखा’ इसका बेहतरीन उदाहरण है— यह एक ऐसी सीरीज़ है जो दिल को छूती है, भव्य है और आज के दौर की हक़ीक़त दिखाती है। यह सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि ताक़त, चुनाव और पहचान को नए नज़रिए से देखने पर मजबूर करती है।”

सुशांत श्रीराम, एसवीओडी हेड एवं चीफ मार्केटिंग ऑफीसर, जियोस्‍टार ने कहा “हम ऐसी कहानियाँ लाते हैं जो दुनिया भर में सुनी जाएँ और भारतीय दर्शकों के दिल से जुड़ें। ‘द ट्रायल’ का अंतरराष्‍ट्रीय रूपांतरण हमें इन्हें अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ नए ढंग से पेश करने का मौका देते हैं। यह सिर्फ़ रूपांतरण नहीं, बल्कि भारत के स्ट्रीमिंग भविष्य को नये और साहसी रूप में गढ़ने की कोशिश है।”

दीपक धर, फ़ाउंडर और ग्रुप सीईओ, बनिजय एशिया और एंडेमोलशाइन इंडिया ने कहा, “द ट्रायल सीज़न 2 की पहली झलक साझा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह सिर्फ़ नोयोनिका की पिछली यात्रा का विस्तार नहीं, बल्कि एक साहसी कदम है – जहाँ दांव और ऊँचे हैं, भावनाएँ और गहरी हैं और प्रदर्शन और भी दमदार। इस बार कहानी और ट्विस्ट दर्शकों को एक रोमांचक सफ़र पर ले जाएँगे। मज़बूत और किरदार-आधारित कहानियों के साथ, हम एक बार फिर सीमाएँ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। सीज़न 1 ने दर्शकों का दिल जीता था और हमें यक़ीन है कि सीज़न 2 का असर और भी बड़ा होगा।”

जिशु सेनगुप्ता ने राजीव के किरदार पर कहा: “अगर ट्रेलर ने आपको रोमांचित किया है, तो सीज़न 2 आपको और भी गहराई तक ले जाएगा। राजीव अब एक ऐसे मोड़ पर है जहाँ उसकी महत्वाकांक्षाएँ बड़ी हो गई हैं, लेकिन उनकी कीमत भी कहीं ज़्यादा है। नोयोनिका के साथ उसका रिश्ता और जटिल हो गया है—जिसमें प्यार, पछतावा, नाराज़गी और संवेदनशीलता सब एक साथ मौजूद हैं। एक अभिनेता के तौर पर इन रंगों को निभाना मेरे लिए बेहद दिलचस्प रहा। यह सीज़न ताक़त, रिश्तों और प्रायश्चित जैसे कठिन सवालों को सामने लाता है और मुझे विश्वास है कि दर्शक इसे देखने के बाद लंबे समय तक इसके बारे में सोचते रहेंगे।”
“द ट्रायल – प्यार, क़ानून, धोखा” अमेरिकी सीरीज़ ‘द गुड वाइफ़’ का आधिकारिक फ़ॉर्मेट है। इस ओरिजिनल सीरीज़ को सीबीएस स्टूडियोज़ ने स्‍कॉट फ्री प्रोडक्‍शन्‍स और किंग साइज़ प्रोडक्‍शन्‍स के साथ मिलकर बनाया था। फ़ॉर्मेट के अधिकार पैरामाउंट ग्‍लोबल कंटेंट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन द्वारा लाइसेंस किए गए हैं। अमेरिकी संस्करण के क्रिएटर्स, शो-रनर्स और एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रॉबर्ट और मिशेल किंग थे। इसके साथ ही रिडली स्कॉट, डेविड ज़ुकर और ब्रूक कैनेडी भी एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर्स के तौर पर जुड़े थे। हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स ‘द ट्रायल : प्‍यार, कानून, धोखा सीजन 2’, को 19 सितंबर 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जायेगा

×
Date : 23 August 2025 Posted By : EDITOR
प्यार, कानून और धोखे की जंग —’द ट्रायल: प्‍यार, कानून, धोखा सीज़न 2
News Image

प्यार, कानून और धोखे की जंग —'द ट्रायल: प्‍यार, कानून, धोखा सीज़न 2’ में काजोल ने की और भी दमदार अंदाज़ में वापसी

~ बनिजय एशिया द्वारा निर्मित और उमेश बिस्ट के निर्देशन में बना शो, 19 सितंबर 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर स्ट्रीम होगा~

मुंबई: बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल: प्यार, क़ानून, धोखा’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। शो में नोयोनिका सेनगुप्ता के रूप में काजोल की वापसी पहले से भी ज़्यादा दमदार, गहन और भावनाओं से भरी नज़र आ रही है। उमेश बिष्ट के निर्देशन और बनिजय एशिया के निर्माण में बना यह शो 19 सितम्बर 2025 से जियोहॉटस्टार पर विशेष तौर पर स्ट्रीम होगा। कोर्टरूम ड्रामा और निजी संघर्षों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह नया सीजन धोखे, महत्वाकांक्षा और खुद की तलाश की कहानी के साथ भावनात्मक गहराई का शानदार संगम पेश करेगा।

कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहाँ सीज़न 1 खत्म हुआ था। पति के भ्रष्टाचार घोटाले के बाद नोयोनिका ने वकालत की दुनिया में कदम रखा था। अब वह एक मजबूत वकील और समर्पित माँ बन चुकी है। लेकिन सीज़न 2 में उसकी ज़िंदगी पेशेवर और निजी दोनों स्तरों पर बिखरने लगती है। पति की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षा परिवार को तोड़ने की कगार पर ले आती है, वहीं लॉ फर्म के भीतर साज़िशें और छिपे एजेंडे उसकी लड़ाई को और मुश्किल बना देते हैं। इसके बीच एक जटिल प्रेम त्रिकोण उसे और उलझा देता है।

प्यार और क़ानून, भरोसा और सच्चाई के बीच फंसी नोयोनिका ऐसे तूफ़ान में घिर जाती है जहाँ हर फ़ैसला असंभव लगता है। अब उसके सामने ज़िंदगी का सबसे बड़ा सवाल खड़ा है - क्या वह उसी जीवन के प्रति वफ़ादार रहेगी जिसे अब तक जीती आई है, या फिर सब कुछ दांव पर लगाकर ख़ुद को चुनने का साहस जुटाएगी?

काजोल के साथ इस सीरीज़ में कलाकारों की एक मज़बूत टीम भी नज़र आने वाली है जिसमें जिशु सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुब्रा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा शामिल हैं। ये दमदार कलाकार मिलकर ऐसा सीज़न रचने वाले हैं जो हर सीमा को लांघते हुए दर्शकों को एक यादगार अनुभव देगा।

काजोल ने अपने किरदार नोयोनिका सेनगुप्ता की वापसी को लेकर कहा, “ट्रेलर तो उस भावनात्मक तूफ़ान की बस एक झलक है, जिसमें नोयोनिका उतरने वाली है। इस बार की कहानी और भी गंभीर, तीखी और निजी हो गई है। वह अब केवल कानूनी जंग नहीं लड़ रही, बल्कि अपनी पूरी दुनिया को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। नोयोनिका की सबसे बड़ी ताक़त यही है कि उसके पास सभी सवालों के जवाब नहीं होते, फिर भी वह हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है और अपने दिल की सुनती है। उसके किरदार में लौटना मेरे लिए किसी पुराने ज़ख़्म को फिर से छूने जैसा था। सीज़न 2 सिर्फ़ कहानी का आगे बढ़ना नहीं, बल्कि एक बड़े सच के सामने आने जैसा है। मुझे यक़ीन है कि दर्शक इस तूफ़ान को पूरी तरह महसूस करेंगे।”

निर्देशक उमेश बिष्‍ट ने कहा, “सीज़न 2 में हम नोयोनिका की भावनाओं और कहानी को और भी गहराई से दिखाना चाहते थे। निर्देशन की चुनौती यह थी कि कानूनी ड्रामा की इंटेंसिटी और उनके भीतर चल रहे संघर्ष के बीच संतुलन बना रहे। यह ताक़त, पहचान और अपने हक़ के लिए खड़े होने की क़ीमत की कहानी है, ख़ासकर एक औरत के नज़रिए से। हमने हर फ्रेम में उसी गहराई को उतारने की कोशिश की है।”

जियोस्‍टार के आलोक जैन ने कहा, “हम ऐसा कंटेंट यूनिवर्स बना रहे हैं जिसमें गहरी और साहसिक कहानियाँ सिनेमाई स्तर पर पेश हों। ‘द ट्रायल: प्यार, क़ानून, धोखा’ इसका बेहतरीन उदाहरण है— यह एक ऐसी सीरीज़ है जो दिल को छूती है, भव्य है और आज के दौर की हक़ीक़त दिखाती है। यह सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि ताक़त, चुनाव और पहचान को नए नज़रिए से देखने पर मजबूर करती है।”

सुशांत श्रीराम, एसवीओडी हेड एवं चीफ मार्केटिंग ऑफीसर, जियोस्‍टार ने कहा “हम ऐसी कहानियाँ लाते हैं जो दुनिया भर में सुनी जाएँ और भारतीय दर्शकों के दिल से जुड़ें। ‘द ट्रायल’ का अंतरराष्‍ट्रीय रूपांतरण हमें इन्हें अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ नए ढंग से पेश करने का मौका देते हैं। यह सिर्फ़ रूपांतरण नहीं, बल्कि भारत के स्ट्रीमिंग भविष्य को नये और साहसी रूप में गढ़ने की कोशिश है।”

दीपक धर, फ़ाउंडर और ग्रुप सीईओ, बनिजय एशिया और एंडेमोलशाइन इंडिया ने कहा, “द ट्रायल सीज़न 2 की पहली झलक साझा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह सिर्फ़ नोयोनिका की पिछली यात्रा का विस्तार नहीं, बल्कि एक साहसी कदम है - जहाँ दांव और ऊँचे हैं, भावनाएँ और गहरी हैं और प्रदर्शन और भी दमदार। इस बार कहानी और ट्विस्ट दर्शकों को एक रोमांचक सफ़र पर ले जाएँगे। मज़बूत और किरदार-आधारित कहानियों के साथ, हम एक बार फिर सीमाएँ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। सीज़न 1 ने दर्शकों का दिल जीता था और हमें यक़ीन है कि सीज़न 2 का असर और भी बड़ा होगा।”

जिशु सेनगुप्ता ने राजीव के किरदार पर कहा: “अगर ट्रेलर ने आपको रोमांचित किया है, तो सीज़न 2 आपको और भी गहराई तक ले जाएगा। राजीव अब एक ऐसे मोड़ पर है जहाँ उसकी महत्वाकांक्षाएँ बड़ी हो गई हैं, लेकिन उनकी कीमत भी कहीं ज़्यादा है। नोयोनिका के साथ उसका रिश्ता और जटिल हो गया है—जिसमें प्यार, पछतावा, नाराज़गी और संवेदनशीलता सब एक साथ मौजूद हैं। एक अभिनेता के तौर पर इन रंगों को निभाना मेरे लिए बेहद दिलचस्प रहा। यह सीज़न ताक़त, रिश्तों और प्रायश्चित जैसे कठिन सवालों को सामने लाता है और मुझे विश्वास है कि दर्शक इसे देखने के बाद लंबे समय तक इसके बारे में सोचते रहेंगे।”
“द ट्रायल – प्यार, क़ानून, धोखा” अमेरिकी सीरीज़ ‘द गुड वाइफ़’ का आधिकारिक फ़ॉर्मेट है। इस ओरिजिनल सीरीज़ को सीबीएस स्टूडियोज़ ने स्‍कॉट फ्री प्रोडक्‍शन्‍स और किंग साइज़ प्रोडक्‍शन्‍स के साथ मिलकर बनाया था। फ़ॉर्मेट के अधिकार पैरामाउंट ग्‍लोबल कंटेंट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन द्वारा लाइसेंस किए गए हैं। अमेरिकी संस्करण के क्रिएटर्स, शो-रनर्स और एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रॉबर्ट और मिशेल किंग थे। इसके साथ ही रिडली स्कॉट, डेविड ज़ुकर और ब्रूक कैनेडी भी एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर्स के तौर पर जुड़े थे। हॉटस्‍टार स्‍पेशल्‍स ‘द ट्रायल : प्‍यार, कानून, धोखा सीजन 2’, को 19 सितंबर 2025 से सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]