tricolor will be hoisted for the first time at 14 places in Chhattisgar

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 14 स्थानों पर पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 14 स्थानों पर पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

रायपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सुदूर 14 स्थानों पर रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये स्थान क्षेत्र के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों में हैं, जिसमें सात जिले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के नए शिविरों की स्थापना से क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले साल सितंबर से बीजापुर में कोंडापल्ली, जिदपल्ली, वटेवागु और कर्रेगट्टा, नारायणपुर में होराडी, गरपा कच्चापाल और कोडलियार गांव तथा सुकमा में तुमालपड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा और मेट्टागुड़ा गांवों सहित 13 गांवों के पास सुरक्षाबलों के 14 नए शिविर स्थापित किए गए हैं। जिदपल्ली गांव में बड़ा भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण पांच किलोमीटर की दूरी पर दो अलग-अलग शिविर स्थापित किए गए हैं। सुंदरराज ने बताया, “रविवार को इन 14 स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा, जहां आजादी के बाद से ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि इन 14 शिविरों में से 10 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), तीन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और एक में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तैनात है। अधिकारी ने बताया कि इन अंदरूनी क्षेत्रों में नए शिविरों की स्थापना से नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि नए शिविर नियाद नेल्लनार (आपका अच्छा गांव) योजना के माध्यम से लोगों, मुख्य रूप से आदिवासियों तक पहुंचने के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को सुविधाजनक बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य विकास कार्यों को अंजाम देना और सुरक्षा शिविरों के माध्यम से आंतरिक गांवों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर के 12 अन्य गांवों में रविवार को पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इन गांवों में पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था। इस बीच, राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

×
Date : 26 January 2025 Posted By : EDITOR
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 14 स्थानों पर पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
News Image

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 14 स्थानों पर पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

रायपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सुदूर 14 स्थानों पर रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता के बाद पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये स्थान क्षेत्र के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों में हैं, जिसमें सात जिले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के नए शिविरों की स्थापना से क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले साल सितंबर से बीजापुर में कोंडापल्ली, जिदपल्ली, वटेवागु और कर्रेगट्टा, नारायणपुर में होराडी, गरपा कच्चापाल और कोडलियार गांव तथा सुकमा में तुमालपड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा और मेट्टागुड़ा गांवों सहित 13 गांवों के पास सुरक्षाबलों के 14 नए शिविर स्थापित किए गए हैं। जिदपल्ली गांव में बड़ा भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण पांच किलोमीटर की दूरी पर दो अलग-अलग शिविर स्थापित किए गए हैं। सुंदरराज ने बताया, "रविवार को इन 14 स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा, जहां आजादी के बाद से ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ।" उन्होंने बताया कि इन 14 शिविरों में से 10 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), तीन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और एक में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तैनात है। अधिकारी ने बताया कि इन अंदरूनी क्षेत्रों में नए शिविरों की स्थापना से नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि नए शिविर नियाद नेल्लनार (आपका अच्छा गांव) योजना के माध्यम से लोगों, मुख्य रूप से आदिवासियों तक पहुंचने के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को सुविधाजनक बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य विकास कार्यों को अंजाम देना और सुरक्षा शिविरों के माध्यम से आंतरिक गांवों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
सुंदरराज ने बताया कि बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर के 12 अन्य गांवों में रविवार को पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इन गांवों में पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था। इस बीच, राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]