purchasing wheat at the support price is gaining momentum

MP: इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य तेजी से जारी

MP: इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य तेजी से जारी

संभाग में अब तक एक लाख 58 हजार 237 मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर खरीदा गया

इंदौर – इंदौर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। संभाग में अब तक एक लाख 58 हजार 237 मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। बताया गया कि इंदौर संभाग में मुख्य रूप से इंदौर जिले में 88 हजार 815, धार जिले में 40 हजार 497, झाबुआ जिले में 7 हजार 226, अलीराजपुर जिले में 49, खरगौन जिले में 741 तथा खण्डवा जिले में 20 हजार 909 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 25 हजार 735 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। जिला उज्जैन में एक लाख 93 हजार 362, सीहोर में एक लाख 61 हजार 737, देवास में 90 हजार 740, शाजापुर में 92 हजार 613, भोपाल में 74 हजार 75, राजगढ़ में 66 हजार 47, मंदसौर 42 हजार 909, आगर मालवा में 40 हजार 550, विदिशा में 54 हजार 474, हरदा में 24 हजार 45, रतलाम में 19 हजार 743, नीमच में 6362, नर्मदापुरम में 8140, रायसेन में 14183, बैतूल में 2431, दमोह में 3557, गुना में 1057, सागर में 1053, नरसिंहपुर में 221, छिंदवाड़ा में 185, अशोकनगर में 119, सिवनी में 1313, सतना में 926, मण्डला में 90, दतिया में 43 और मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इस वर्ष अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये इंदौर संभाग में 94 हजार 345 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इसे मिलाकर पूरे प्रदेश में 15 लाख 9 हजार से अधिक किसान अपना पंजीयन करवा चुके है। पंजीयन से शेष रहे किसान अब 9 अप्रैल तक पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

CM Mohan Yadav का सख्त एक्शन, सीधी दौरे में मचा हड़कंप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CM Mohan Yadav का सख्त एक्शन, सीधी दौरे में मचा हड़कंप  सीधी कलेक्टर (collector) और गुना एसपी (SP) को हटाया, लापरवाही पर बड़ा फैसला Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 22 मार्च को अचानक सीधी जिले का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। दौरे के […]

मध्यप्रदेश बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की नई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में सशक्त भूमिका में रहेगा मध्यप्रदेश निवेश, नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा युवाओं के लिए खुलेंगे उच्च कौशल रोजगार के नए अवसर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है […]