The world's tallest statue of Swami Vivekananda installed in Indore

MP: इंदौर में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा होगी स्थापित

इंदौर में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा होगी स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

इन्दौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। यह भव्य प्रतिमा स्वामी जी की शिक्षाओं और दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत में संत परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है और उनमें से स्वामी विवेकानंद एक अद्वितीय एवं विलक्षण संत थे। उन्होंने निराकार ईश्वर के उपासक के रूप में मानवता की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। स्वामी विवेकानंदजी का मानना था कि मैं देखूंगा तो ही मानूंगा, जो उनके तर्कशील और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंदजी ने शरीर के माध्यम से जीवन सेवा का मंत्र दिया और आत्मनिर्भरता का आशीर्वाद प्राप्त कर मृत्यु पर विजय प्राप्त की। उन्होंने दुर्बलता और हीनता को जीवन का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए इसे मृत्यु के समान बताया। उनका विश्वास था कि साहस, सामर्थ्य और आत्मबल के सहारे व्यक्ति सभी कमजोरियों को पार कर सकता है। डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंदजी का संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और आत्मबोध का प्रतीक था। शिकागो धर्म संसद में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का जीवंत उदाहरण है, जिसने विश्व पटल पर भारत की संस्कृति और अध्यात्म की गूंज पहुंचाई। उन्होंने जीवन को अंदर से बाहर की ओर विकसित करने का मंत्र दिया और कर्म को ही साधना बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंदजी के सिद्धांत और विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि समाज का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। यह मूर्ति स्थापना इस दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, यादगार आयोजनों और भरोसेमंद सेवाओं का शानदार सफर इंदौर : इंदौर के हॉस्पिटैलिटी मैप पर अपनी खास पहचान बना चुका एसेंशिया लग्जरी होटल अपने 4 सफल वर्ष पूरे कर चुका है। इन चार […]

Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला व राखी सहाय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम इंदौर। वुमेन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 18 मार्च को जाल सभागृह, इंदौर में “शक्ति अवार्ड 2026” […]