There has been widespread corruption in Himachal Pradesh

केंद्र से मिली राशि में हिमाचल प्रदेश में बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ……… नड्डा का सुक्खू सरकार पर हमला

केंद्र से मिली राशि में हिमाचल प्रदेश में बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ…..नड्डा का सुक्खू सरकार पर हमला

शिमला । हिमाचल की राजधानी शिमला में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद नड्डा पहली बार प्रदेश पहुंचे। इसलिए, हिमाचल भाजपा ने उनके स्वागत को अभिनंदन समारोह रखा। शिमला के पीटरहॉफ में नड्डा ने ओपन जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
इस मौके पर पार्टी वर्करों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा की। नड्डा ने भी उनके स्वागत को पहुंचे वर्करों पर फूल बरसाए। इसके बाद जनसभा को संबोधित कर नड्डा ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश 3789 करोड़ रुपए दिए। मगर उनका दुरुपयोग हुआ। केंद्र से मिली राशि में बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की ट्रेजरी बार-बार बंद हो रही है, पूरी सरकार एडहॉक व्यवस्था पर चल रही है और मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बीच तालमेल नहीं है।
वहीं नड्डा ने कहा कि बिहार का यह जनादेश पूरे देश को साफ संदेश है, कि जो लोग घुसपैठियों के सहारे राजनीति करना चाहते हैं, उनके लिए देश में कोई स्थान नहीं है। नड्डा ने कहा कि कितनी भी यात्राएं क्यों न निकाली जाएं, जनता घुसपैठ और उनके समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के विकास का एक ही मंत्र है, वहां डबल इंजन की सरकार है। यहां बैठे लोग नियतन सत्ता का भोग, खाओ पियो मौज करो वाले हैं। इसलिए, इनका मेल हमारे साथ (केंद्र सरकार) नहीं बैठ पाएगा।
नड्डा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा बंगाल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, असम सहित कई राज्यों में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के देशभर में 14 करोड़ सदस्य, 10 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य और 6 लाख से अधिक बूथों पर संगठनात्मक समितियां गठित हो चुकी हैं, जिससे भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। वहीं नड्डा ने कहा कि देश में 787 कार्यालय बनाने का लक्ष्य रखा। 617 कार्यालय बन चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में भी 9 कार्यालय बन चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कार्यालय आधुनिक सुविधाओ से लैस हो। पार्टी वर्करों को रिसर्च करने का मौका मिले। इसलिए, शिमला के जुबड़हट्टी में भी आधुनिक सुविधाओं से लेस दफ्तर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]