Thinking of today youth building a bright future Dr. Nishant Khare

कुक्षी विधानसभा : आज के युवाओं की सोच देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण – डॉ. निशांत खरे

 

कुक्षी विधानसभा : आज के युवाओं की सोच देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण – डॉ. निशांत खरे

कुक्षी विधानसभा के युवाओं के साथ डॉ. निशांत खरे का संवाद

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार पर डॉ. निशांत खरे ने की कुक्षी के युवाओं से बात, युवा सोच ने किया प्रभावित

डॉ. निशांत खरे ने किया कुक्षी विधानसभा के युवाओं के साथ संवाद, युवा सोच से हुए प्रभावित

कुक्षी विधानसभा के युवाओं की सोच ने किया डॉ निशांत खरे को प्रभावित, की उनके विजन की तारीफ

UNN: मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे एवं जयदीप पटेल ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कुक्षी विधानसभा के युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें युवाओं से देश के भविष्य और युवाओं के विजन को लेकर भी चर्चा की। निशांत खरे ने बताया कि वे कुक्षी विधानसभा के युवाओं की सोच से काफी प्रभावित हुए हैं। आज के युवाओं की सोच देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में सहायक साबित होगी। इस दौरान उनके साथ मांगीलाल इकवाले जी, नीलेश भारती जी एवं कुक्षी विधानसभा के युवा* भी उपस्थित रहे।
डॉ. निशांत खरे का युवाओं के साथ संवाद-
मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए उनके साथ अपने विचारों को साझा किया। वहीं युवाओं ने भी अपने सपनों और सोच को देश के विकास के साथ जोड़कर कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। निशांत खरे के समक्ष इस अवसर पर विद्यार्थियों और युवाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं करियर समेत कई विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
युवा सोच से प्रभावित हुए डॉ. निशांत खरे-
डॉ. निशांत खरे आजकल के युवाओं की सोच से काफी प्रभावित हैं। उनका मानना है कि युवाओं की यह सोच देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करेगी। वे कहते हैं कि, मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवा संवाद का जो निचोड़ निकलेगा, वो निश्चित रूप से कुक्षी के विकास में सहायक होगा।
जयदीप पटेल ने किया युवाओं के जज्बे को किया सलाम-
इस बीच कुक्षी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार जयदीप पटेल ने भी युवाओं की सोच को समझा। जयदीप पटेल ने कहा कि, कुक्षी विधानसभा क्षेत्र को सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए जुटे युवाओं का विजन देखकर लगा कि हमारे देश की बागडोर सुरक्षित हाथों में है। युवाओं ने जिस जोश और जज्बे के साथ अपनी बात रखी, वह अतुलनीय है। बता दें कि जयदीप पटेल जी ने विधायक बनने पर अपनी सारी सैलरी शिक्षा के क्षेत्र में लगाने का प्रण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]