This time BJP new slogan for Lok Sabha elections has crossed 400

BJP: तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का नया नारा

 

BJP: तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’, लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का नया नारा

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी कमर कसी लगी है। तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा अपना दमखम लगा रही है। इसी बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने नया नारा तैयार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘तीसरी बार मोदी सरकार,अबकी बार 400 पार’ का नारा तय किया हैं। बता दें कि मंगलवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा ने अपने कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें कई अहम मसलों पर चर्चा की गई।
खबरों के अनुसार, मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बीएल संतोष, विनोद तावड़े, तरुण चुग, सुनील बंसल मौजूद थे। इस मीटिंग में तय किया गया कि भाजपा ‘तीसरी बार मोदी सरकार,अबकी बार 400 पार’ के स्लोगन के साथ चुनाव में उतरेगी। भाजपा का मानना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वो पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस को 48.6 प्रतिशत वोट मिला था। भाजपा के पास इस बार कांग्रेस के इस रिकॉर्ड को सुनहरा मौका है। भाजपा के सामने सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट अयोध्या का भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य, जो कि 22 जनवरी को पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा इसको लेकर देशभर में एक अभियान भी चलने वाली है।
बता दें कि ये इतिहास होगा अगर तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार आती है। इससे पहले तत्कालीन पड़ित जवाहर लाल नेहरू की सरकार तीसरी बार चुनकर आ पाई थी। मोदी सरकार को तीसरा टर्म मिलता है तो भाजपा एक तरह से पड़ित जवाहर लाल नेहरू की सरकार के बाद इतिहास रच रही होगी। इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना थीम सॉन्ग जारी किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]