Coronavirus: Corona हाहाकार, टाइम आ गया है कि लोग घर में भी मास्क पहनना शुरू कर दें - Update Now News

Coronavirus: Corona हाहाकार, टाइम आ गया है कि लोग घर में भी मास्क पहनना शुरू कर दें

 

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने सलाह देते हुए कहा कि टाइम आ गया है कि लोग घर में भी मास्क पहनना शुरू कर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार में अगर कोई कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे भी मास्क लगाना है और मरीज को दूसरे कमरे में रखने की सलाह दी। डॉ. वीके पॉल ने कहा कि इस महामारी को हराने के लिए हमें वैक्सीनेशन और तेज गति से आगे लेकर जाना होगा, हम वैक्सीनेशन की गति को धीमा होने नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कोरोना की स्थिति में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर न जाएं और परिवार के साथ भी मास्क पहनें। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घर पर न बुलाएं जबतक बेहद जरूरी न हो। डॉ वीके पॉल ने कहा कि हम उभरती स्थिति के कारण कोरोना टीकाकरण की गति को कम नहीं होने दे सकते। वास्तव में, टीकाकरण अभियान को और तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी जवाब दिया कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं द्वारा टीका लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्थगित करने का कोई कारण नहीं है। दूसरी ओर एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मौजूदा वक्त में ऑक्सीजन का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना बहुत महत्वपूर्ण है। बेवजह की अफरातफरी का माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें संक्रमण के मामलों में कमी लानी होगी और अस्पताल के संसाधनों का बेहतर उपयोग करना होगा। एम्स के निदेशक ने कहा कि अगर आपको कोविड के कोई भी लक्षण हों तो आप खुद को घर में आइसोलेट करें, रिपोर्ट आने का इंतजार न करें। कई बार RT-PCR टेस्ट निगेटिव भी आ सकता है, क्योंकि उसकी संवेदनशीलता 100% नहीं है। उस स्थिति में भी मानकर चलना चाहिए कि आपको कोरोना संक्रमण है और उसका इलाज करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]