Today no one can dare Chief Minister Yogi

पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी ‘गुंडा टैक्स’ की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में अकेले उत्तर प्रदेश के 15 लाख स्ट्रीट वेंडर्स पीएम स्वनिधि का लाभ उठा रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। पहले गुंडे स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स वसूलते थे। आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन के सभागार में आयोजित पीएम स्वनिधि एवं स्वयं सहायता समूह ऋण योजना के तहत 11000 लाभार्थियों के ऋण वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लगभग एक दर्जन स्ट्रीट वेंडर्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को वर्ष 2020 से पहले अपना काम शुरू करने के लिए साहूकार से पैसा लेना पड़ता था। साहूकार इनकी मजबूरी का फायदा उठाकर हजार रुपये के बदले बारह से पंद्रह सौ रुपये लेते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक से जोड़ते हुए उनके लिए ब्याज मुक्त कर्ज की व्यवस्था की। आज स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि के जरिये दस हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में दिये जा रहे हैं। इसका भुगतान करने पर बीस हजार की दूसरी और पचास हजार की तीसरी किस्त दी जा रही है, जिसका लाभ उठाकर स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

×
Date : 25 August 2023 Posted By : EDITOR
पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी ‘गुंडा टैक्स’ की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता : मुख्यमंत्री योगी
News Image

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में अकेले उत्तर प्रदेश के 15 लाख स्ट्रीट वेंडर्स पीएम स्वनिधि का लाभ उठा रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। पहले गुंडे स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स वसूलते थे। आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन के सभागार में आयोजित पीएम स्वनिधि एवं स्वयं सहायता समूह ऋण योजना के तहत 11000 लाभार्थियों के ऋण वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लगभग एक दर्जन स्ट्रीट वेंडर्स और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को वर्ष 2020 से पहले अपना काम शुरू करने के लिए साहूकार से पैसा लेना पड़ता था। साहूकार इनकी मजबूरी का फायदा उठाकर हजार रुपये के बदले बारह से पंद्रह सौ रुपये लेते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक से जोड़ते हुए उनके लिए ब्याज मुक्त कर्ज की व्यवस्था की। आज स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि के जरिये दस हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में दिये जा रहे हैं। इसका भुगतान करने पर बीस हजार की दूसरी और पचास हजार की तीसरी किस्त दी जा रही है, जिसका लाभ उठाकर स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]