MP के 4 शहरों में टोटल लॉकडाउन: बैतूल, रतलाम , छिंदवाड़ा और खरगोन में कल रात से दो दिन सबकुछ बंद - Update Now News

MP के 4 शहरों में टोटल लॉकडाउन: बैतूल, रतलाम , छिंदवाड़ा और खरगोन में कल रात से दो दिन सबकुछ बंद

Bhopal: मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर डराने लगी है। 24 घंटे में 2,546 संक्रमित केस मिले हैं। 12 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा 6 महीने में सबसे ज्यादा है। बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। नीमच में संडे लॉकडाउन रहेगा।
महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 80 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर सौरभ सुमन के मुताबिक लॉकडाउन नगरीय क्षेत्रों तथा शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिया में लगेगा। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। यहां 24 घंटे में 40 मरीज मिले हैं। बैतूल में 63 और खरगोन में 77 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन इन जिलों के सभी नगरीय निकायों में लगा रहेगा।
रतलाम में दो दिन का लॉकडाउन, पहली बार नीमच में संडे लॉकडाउन
रतलाम में शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यहां दवाई और मेडिकल की सुविधा के अलावा सभी संस्थान बंद रखे जाएंगे। दूध वितरण के लिए सुबह और शाम दूध विक्रेताओं को होम डिलीवरी की छूट दी गई है। नीमच में एक दिन रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रतलाम में 24 घंटे में 84 केस, जबकि नीमच में 27 केस मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश के 13 शहरों में संडे लॉकडाउन लागू है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में लॉकडाउन लगा हुआ है। बुधवार को पूरे रीवा जिले में संडे लॉकडाउन लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]

कोलकाता पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त को दिखाए गए काले झंडे, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कोलकाता पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त को दिखाए गए काले झंडे, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंची निर्वाचन आयोग की फुल बेंच को सोमवार सुबह भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राज्य के मुख्य निर्वाचन […]