MP के 4 शहरों में टोटल लॉकडाउन: बैतूल, रतलाम , छिंदवाड़ा और खरगोन में कल रात से दो दिन सबकुछ बंद - Update Now News

MP के 4 शहरों में टोटल लॉकडाउन: बैतूल, रतलाम , छिंदवाड़ा और खरगोन में कल रात से दो दिन सबकुछ बंद

Bhopal: मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार फिर डराने लगी है। 24 घंटे में 2,546 संक्रमित केस मिले हैं। 12 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा 6 महीने में सबसे ज्यादा है। बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। नीमच में संडे लॉकडाउन रहेगा।
महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 80 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर सौरभ सुमन के मुताबिक लॉकडाउन नगरीय क्षेत्रों तथा शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिया में लगेगा। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। यहां 24 घंटे में 40 मरीज मिले हैं। बैतूल में 63 और खरगोन में 77 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन इन जिलों के सभी नगरीय निकायों में लगा रहेगा।
रतलाम में दो दिन का लॉकडाउन, पहली बार नीमच में संडे लॉकडाउन
रतलाम में शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। यहां दवाई और मेडिकल की सुविधा के अलावा सभी संस्थान बंद रखे जाएंगे। दूध वितरण के लिए सुबह और शाम दूध विक्रेताओं को होम डिलीवरी की छूट दी गई है। नीमच में एक दिन रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रतलाम में 24 घंटे में 84 केस, जबकि नीमच में 27 केस मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश के 13 शहरों में संडे लॉकडाउन लागू है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगोन, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में लॉकडाउन लगा हुआ है। बुधवार को पूरे रीवा जिले में संडे लॉकडाउन लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इतिहास का सबसे बड़ा जनाजा, जिसमें करोड़ों लोग हुए शामिल -अयातुल्ला खामेनेई इमाम रजा दरगाह में हुए सुपुर्द-ए-खाक -सात दिन चले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में 3.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का दावा तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह […]

भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील: ऊर्जा भविष्य का अहम पड़ाव नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा में यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा अहम समझौता हुआ है। समझौते के तहत भारत की परमाणु ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। […]