Train Hijack In Pakistan Train Hijack In Pakistan

Train Hijack In Pakistan : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलोच लिबरेशन आर्मी ने यात्रियों को बनाया बंधक

बलूच लिबरेशन आर्मी ने हाईजैक करने का किया दावा, शाम को कुल 80 बंधक यात्रियों को छोड़ा गया

नई दिल्ली। पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी नाम के आतंकी संगठन ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। ट्रेन में सवार यात्रियों को बंधक बनाते हुए बलोच आर्मी ने धमकी दी है कि अगर किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई की गई तो वो पूरी ट्रेन को उड़ा देंगे। आतंकियों ने पाकिस्तान के बोलन में जफर एक्सप्रेस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं ट्रेन में सवार यात्रियों को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा संभाल लिया है जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी में पाक सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है।
ट्रेन में सवार बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, एंटी-टेररिज्म फोर्स (एटीएफ) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लोग भी शामिल हैं। यह सभी लोग छुट्टी पर पाकिस्तान के कब्जे वाले पंजाब जा रहे थे। बलोच आर्मी के प्रवक्ता जियंद बलूच ने ट्रेन हाईजैक की जिम्मेदारी लेते कहा कि हमने पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अगर कोई सैन्य कार्रवाई हुई तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और बंधकों की मौत की जिम्मेदार पाकिस्तानी सेना होगी। यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। आतंकियों ने पहले रेलवे ट्रैक को विस्फोट करके उड़ा दिया इसके बाद जब ट्रेन रुकी तो आसानी से उसे हाईजैक कर लिया और उसमें सवार यात्रियों को बंधक बना लिया। संभवत: आतंकियों को इस बात की जानकारी भी पहले से ही थी कि इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और आईएसआई के लोग यात्रा कर रहे हैं। उधर जानकारी यह भी मिली है कि ट्रेन को आतंकियों के कब्जे से छुड़ाने और यात्रियों को बंधनमुक्त कराने के लिए पाकिस्तान ने अपनी एयरफोर्स को भी एक्टिव कर दिया है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के द्वारा आतंकियों पर एयरस्ट्राइक की बात भी सामने आई है। फिलहाल ट्रेन में कितने लोग सवार हैं इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं है।

×
Date : 11 March 2025 Posted By : EDITOR
Train Hijack In Pakistan : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलोच लिबरेशन आर्मी ने यात्रियों को बनाया बंधक
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]