Train will run for the first time in Bhutan

भूटान (Bhutan) में पहली बार दौड़ेगी रेलगाड़ी, भारत के इस राज्य से जोड़ने की है योजना

भूटान (Bhutan) में पहली बार दौड़ेगी रेलगाड़ी, भारत के इस राज्य से जोड़ने की है योजना

New Delhi : भारतीय रेलवे ने असम के कोकराझार से भूटान के गेलेफू तक रेल लाइन बिछाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी कर ली है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण पहले ही पूरा हो चुका है, अब डीपीआर की मंजूरी का इंतजार है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्तावित 69.04 किलोमीटर रेलवे लाइन असम के कोकराझार स्टेशन को भूटान के गेलेफू से जोड़ेगी और इसकी अनुमानित लागत 3,500 करोड़ रुपये होगी। इस परियोजना में छह नए स्टेशन – बालाजन, गरुभासा, रुनिखाता, शांतिपुर, दादगिरि और गेलेफू का विकास शामिल है। बुनियादी ढांचा योजना में दो अहम पुल, 29 बड़े पुल, 65 छोटे पुल, एक ‘रोड ओवर-ब्रिज’, 39 ‘रोड अंडर-ब्रिज’ और 11 मीटर लंबाई के दो पुल शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ अंतिम स्थान सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और डीपीआर को आगे की मंजूरी और आवश्यक निर्देशों के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्तावित रेलवे लाइन दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाकर भारत-भूटान संबंधों को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगी। इससे संपर्क में भी सुधार होगा और भूटान को अपना पहला रेलवे लिंक मिलेगा और निर्बाध परिवहन की सुविधा मिलेगी।” प्रवक्ता ने कहा कि प्रस्तावित रेलवे लाइन प्रधानमंत्री की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘पड़ोसी पहले’ दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए सम्मानित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]