Trump administration emphasizes on government employees

ट्रंप प्रशासन ने नए परिपत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारियों की छंटनी पर जोर दिया

ट्रंप प्रशासन ने नए परिपत्र में बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारियों की छंटनी पर जोर दिया

UNN: अमेरिका में संघीय एजेंसियों को कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के लिए योजनाएं विकसित करनी होंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा भेजे गए एक परिपत्र में यह कहा गया है। इस परिपत्र में सरकारी कार्यबल को कम करने के प्रशासन की कवायद पर जोर दिया गया है। हजारों परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है और अब प्रशासन सिविल सेवा अधिकारियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। परिपत्र के अनुसार एजेंसियों को 13 मार्च तक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इससे न केवल कर्मचारियों की छंटनी होगी बल्कि कई पद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। इसका परिणाम सरकारी कामकाज के तरीके में व्यापक बदलाव हो सकता है। ‘व्हाइट हाउस’ के प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक रसेल वॉट और मानव संसाधन एजेंसी के रूप में काम करने वाले कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक चार्ल्स एजेल के परिपत्र में कहा गया है, ‘‘संघीय सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है। ये कर्मचारी अमेरिकी जनता के लिए परिणाम नहीं दे रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]